फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: दिमाग हिलाकर रख देंगी सीरियल किलर की हैवानियत दिखाती ये सीरीज और फिल्में, जानें कहां देख सकते हैं आप

Sun, 11 Sep 2022 02:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Serial-Killer Web Series Movies on OTT Cuttputlli Indian predator the diary of a serial killer Abhay forensic
इंडियन प्रिडेटर, कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यहां हर जॉनर की फिल्में और सीरीज देखने के लिए मिल जाती हैं। किसी को रोमांस, कॉमेडी, एक्शन या थ्रिलर पसंद है, तो कुछ लोग सस्पेंस और क्राइम देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप क्राइम जॉनर देखने के शौकीन हैं, तो हमने आपके लिए कुछ फिल्मों और सीरीज की लिस्ट तैयार की है। सीरियल किलर की हैवानियत दिखाती इन सीरीज और फिल्मों को देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। तो चलिए बताते हैं आपको पूरी लिस्ट...  

Serial-Killer Web Series Movies on OTT Cuttputlli Indian predator the diary of a serial killer Abhay forensic
इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर
'इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर' एक डाक्यूमेंट्री है। यह एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी है, जिसने 14 हत्याओं को करके लोगों को चौंका दिया। यह एक खौफनाक सीरियल किलर है, जिसने लोगों की हत्या करने के बाद किसी के दिमाग को उबाल कर पी लिया, तो किसी की बॉडी के टुकड़े कर दिए। इस डाक्यूमेंट्री को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

Serial-Killer Web Series Movies on OTT Cuttputlli Indian predator the diary of a serial killer Abhay forensic
फोरेंसिक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फोरेंसिक
'फोरेंसिक' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी तब शुरू होती है जब एक टाउन से छोटी बच्चियां गायब होने लगती हैं और उनका मर्डर कर दिया जाता है। इस सीरियल किलर को ढूंढने के लिए पुलिस लगी हुई है। वहीं फॉरेंसिक अधिकारी जॉनी भी पुलिस के साथ केस में शामिल होकर किलर तक पहुंचने में मदद करता है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Serial-Killer Web Series Movies on OTT Cuttputlli Indian predator the diary of a serial killer Abhay forensic
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

कठपुतली
अक्षय कुमार की हाल ही में आई फिल्म 'कठपुतली' एक सीरियल किलर की कहानी दिखाती है, जो कसौली की घाटियों में स्कूल जाने वाली बच्चियों के मर्डर कर रहा है। पूरी पुलिस उसे ढूंढने में लगी हुई है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी नजर आई हैं। है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Serial-Killer Web Series Movies on OTT Cuttputlli Indian predator the diary of a serial killer Abhay forensic
पोशम पा - फोटो : सोशल मीडिया

पोशम पा
2019 में आई वेब सीरीज 'पोशम पा' में सयानी गुप्ता, रागिनी खन्ना और माही गिल ने अहम भूमिका निभाई है। 'पोशम पा' महाराष्ट्र की दो कुख्यात बहनों की कहानी को दिखाती है, दो 40 बच्चों का अपहरण करती है। इसके बाद 12 बच्चों की हत्या कर देती हैं। यह एक सच्ची घटना पर आधारित सीरीज है। यह जी5 पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed