फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: 'सेक्रेड गेम्स' से 'दिल्ली क्राइम' तक, पांच भारतीय वेब सीरीज जिन्होंने बढ़ाई नेटफ्लिक्स की लोकप्रियता

Thu, 09 Jun 2022 07:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 09 Jun 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Indian Web Series Including Scared Games And Delhi Crime Who Make Popular From Netflix OTT Platform in India
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों के मनोरंजन के लिए एक बहुत ही बढ़िया माध्यम बन गए हैं। ओटीटी पर हर हफ्ते दर्शकों के लिए कोई नई सीरीज या फिल्में रिलीज होती हैं। यहीं नहीं ओटीटी पर अपनी पसंद के जोनर के हिसाब से आप फिल्मों का चयन कर सकते हैं और इलसिए ही फैंस भी नई फिल्मों और सीरीज के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने विदेशी कंटेंटे की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक विदेशी प्लेटफॉर्म होने के बाद भी नेटफ्लिक्स की देश की जनता के बीच पहचान बनाने में भारतीय वेब सीरीज ने अहम योगदान दिया है। आज हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से नेटफ्लिक्स भारतीय जनता के बीच ज्यादा लोकप्रिय हुआ और अगर आपने अब तक ये फिल्में और सीरीज नहीं देखी हैं, तो इस वीकएंड पर देख सकते हैं।

Top 5 Indian Web Series Including Scared Games And Delhi Crime Who Make Popular From Netflix OTT Platform in India
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स (2018)
अनुराग कश्यप की इस वेब सीरीज में गणेश गायतोंडे का किरदार और बढ़िया स्टोरी लाइन को दर्शकों न खूब पसंद किया था। इस वेब सीरीज के डायलाग भी काफी फेमस हुआ थे और अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
 
Top 5 Indian Web Series Including Scared Games And Delhi Crime Who Make Popular From Netflix OTT Platform in India
सिलेक्शन डे  - फोटो : सोशल मीडिया

सिलेक्शन डे  (2018)
सिलेक्शन डे की कहानी अरविंद अडिग के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी दो किशोर क्रिकेटर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका निर्देशन उदयन प्रसाद और करण बुलानी ने किया है। वहीं, सीरीज में महेश मांजरेकर, राजेश तैलंग और रत्ना पाठक शाह नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Indian Web Series Including Scared Games And Delhi Crime Who Make Popular From Netflix OTT Platform in India
घोल - फोटो : सोशल मीडिया
घुल (2018)
राधिका आप्टे की तीन एपिसोड की इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस वेब शो में राधिका आप्टे के साथ मानव कौल भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। यह सीरीज एक कैदी के जेल के जीवन की कहानी है, जिसकी दुनिया भर में लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Top 5 Indian Web Series Including Scared Games And Delhi Crime Who Make Popular From Netflix OTT Platform in India
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम (2019)
दिल्ली क्राइम वेब सीरीज की कहानी दिल्ली में हुए गैंग रेप केस पर आधारित थी। इस क्राइम ड्रामा सीरीज में शेफाली शाह ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। उनके अलावा रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग जैसे सितारे भी इस सीरीज में शामिल थे। सच्ची घटना पर आधारित इस कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed