फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Web Series On Student Life: स्टूडेंट लाइफ को करते हैं मिस तो आज ही देख डालें ये 5 वेब सीरीज

Fri, 11 Mar 2022 02:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Mar 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
top 5 web series based on student life netflix youtube prime video mx player
Top 5 Web Series On Student Life - फोटो : Social media

इंसान जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन वह अपने स्टूडेंट लाइफ को कभी नहीं भूलता। स्कूल बंक करके फिल्म देखने जाना हो या फिर पहला प्यार, हर किसी की लाइफ में उसके स्कूल-कॉलेज से जुड़ी सुनहरी यादें होती हैं जो वह दोबारा जीना चाहता है। अगर आप भी अपनी स्टूडेंट लाइफ को मिस करते हैं और दोबारा उसे जीना चाहते हैं तो हमारे पास इसका आसान उपाय है। आज हम आपको ऐसी पांच सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी पुराने दिनों की यादें ताजा करा देंगी।

top 5 web series based on student life netflix youtube prime video mx player
कोटा फैक्ट्री 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कोटा फैक्ट्री
स्टूडेंट लाइफ पर बनी इस सीरीज में कोटा में आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इस सीरीज को देखने पर कभी आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी तो कभी इसके कुछ सीन आपको इमोशन कर देंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके दो सीजन उपलब्ध हैं। कोटा फैक्ट्री को आप मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं। वहीं इसके दूसरे सीजन को आप नेटफ़्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

top 5 web series based on student life netflix youtube prime video mx player
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 - फोटो : amar ujala

इंजीनियरिंग गर्ल्स
इस सीरीज का नाम सुनते ही आपको इसकी कहानी थोड़ा बहुत अंदाजा लग गया होगा। इस वेब शो में लड़कियों की इंजीनियरिंग लाइफ को बखूबी दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसे The Timeliners ने बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 web series based on student life netflix youtube prime video mx player
फ्लेम्स वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

फ़्लेम्स (F.L.A.M.E.S) 
इस सीरीज को देखने के बाद आप स्कूल के दिनों में वापस लौट जाएंगे। फ्लेम्स में स्कूल के दिनों के प्यार को दिखाया गया है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं। इसमें ऋत्विक साहोरे और तान्या मनिकतला लीड रोल में है।
 

विज्ञापन
top 5 web series based on student life netflix youtube prime video mx player
व्हाट्स योर स्टेटस - फोटो : Social media

व्हाट्स योर स्टेटस
इस सीरीज में कॉलेज डेज के रोमांस को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। इसमें तीन लड़कों की कहानी को दिखाया गया है। जो अपनी जिंदगी के अलग-अलग फेज से गुजर रहे हैं। यह वेब सीरीज यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसे आप बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed