फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Worst OTT Web Series: बेहद बकवास हैं ये पांच वेब सीरीज, कभी न करें देखने की गलती

Sun, 27 Mar 2022 12:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Mar 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
top worst web series on ott platforms altbalaji amazon prime mx player zee5 you should never watch
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न विषयों पर वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। इनमें से कुछ का कंटेंट काफी अच्छा होता है, वहीं कुछ का कंटेंट दर्शकों के सिर में दर्द पैदा कर देता है। आज हम आपको ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप अपना समय खराब न करें।

top worst web series on ott platforms altbalaji amazon prime mx player zee5 you should never watch
गिरगिट - फोटो : सोशल मीडिया

गिरगिट (ऑल्ट बालाजी)
रंग बदलती दुनिया में इंसान किस तरीके से गिरगिट की तरह रंग बदलता है, ये इस वेब सीरीज में दिखाया गया है। एकता कपूर की इस सीरीज में उनकी पिछली कई सीरीज की तरह कुछ चीजें जैसे- ड्रग्स, शराब, गालियां, क्राइम, सेक्स आदि चीजें कॉमन हैं। ये एक अमीर लड़के रणबीर खेतान (नकुल रोशन सहदेव) के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। क्राइम थ्रिलर सीरीज के हर एपिसोड को देखने बाद आप यही सोचते नजर आएंगे कि कौन सी कहानी को किस तार से जोड़ा जाए।

top worst web series on ott platforms altbalaji amazon prime mx player zee5 you should never watch
आपके कमरे में कोई रहता है - फोटो : सोशल मीडिया

आपके कमरे में कोई रहता है (जी 5)
ये बैचलर्स की कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में सुमित व्यास, नवीन कस्तुरिया, अमोल पराशर, आशीष वर्मा औ स्वारा भास्कर हैं। सीरीज में इन मंझे हुए कलाकार होने के बाद भी अभिनय कुछ खास नहीं है। सीरीज के नाम के मुताबिक इसमें डर नाम की तो कोई चीज ही नहीं है। इस सीरीज में 5 पार्ट हैं, लेकिन इनका कंटेट इतना हल्का है कि शायद वन टाइम वॉच में भी आपको सिवाए निराशा के और कुछ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
top worst web series on ott platforms altbalaji amazon prime mx player zee5 you should never watch
अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर (अमेजन प्राइम वीडियो)
अगर आपने जुलाई 2020 में तमिलनाडु में तीन लोगों द्वारा एक बैंक की नकली ब्रांच खोलकर ठगी का धंधा चलाने वालों की खबर सुनी होगी तो आप इस सीरीज को समझ पाएंगे। अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति, निर्माता और निर्देशक राज कौशल की ये आखिरी सीरीज है। इस सीरीज में शुरुआत में दो लोग मिलकर एक नकली बैंक खोलते हैं, बाद में इनके साथ कारवां जुड़ता चला जाता है। इस सीरीज में विकी अरोड़ा, अनुज रामपाल, मनीष चौधरी, शिशिर शर्मा, संतोष सिंह, अलीशा चोपड़ा, स्वाति सेमवाल और श्रेया मुथुकुमार हैं। इस सीरीज में न तो कोई ठीक-ठाक विलेन है और न ही जनता को ठगने का फुलप्रूफ प्लान दिखाई पड़ता है। कॉमेडी और थ्रिलर तो भूल ही जाइए। अगर आप जामताड़ा और मनी हाइस्ट जैसी वेब सीरीज देख चुके हैं इस सीरीज से रफू चक्कर हो लीजिए।

विज्ञापन
top worst web series on ott platforms altbalaji amazon prime mx player zee5 you should never watch
बैंग बैंग - फोटो : सोशल मीडिया

बैंग बैंग (जी 5)
बैंग बैंग एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में फैसल शेख और रुही सिंह मुख्य किरदार में हैं। रुही सिंह और फैसल शेख के डिजिटली डेब्यू करने के हिसाब से इस सीरीज में कंटेट के नाम पर कुछ नहीं है। हां अगर आप एक्शन और रोमांच पसंद करते हैं तो आप इसे एक बार देख सकते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed