{"_id":"623f7ff953ac6345ad124358","slug":"zeeshan-khan-will-be-the-new-wildcard-entry-of-kangana-ranaut-show-lock-upp-alt-balaji-mx-player","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: जीशान खान होंगे कंगना की अत्याचारी जेल के नए कैदी, बिग बॉस ओटीटी में हिंसा करने पर हुए थे निष्कासित","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: जीशान खान होंगे कंगना की अत्याचारी जेल के नए कैदी, बिग बॉस ओटीटी में हिंसा करने पर हुए थे निष्कासित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जीशान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत की अत्याचारी जेल में आए दिन नए कैदियों की एंट्री होती जा रही है। अली मर्चेंट, मंदना करीमी, अज्मा फहाल और चेतन हंसराज ने बतौर वाइल्डकार्ड 'लॉक अप' में एंट्री ली थी। इन सभी वाइल्डकार्ड में से चेतन हंसराज को नियमों का पालन न करने पर शो से बाहर निकला दिया गया है। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि जल्द दी इस जेल में एक नए कैदी को लाया जाएगा और ये कैदी होंगे जीशान खान।
2 of 4
जीशान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले जीशन खान को 'बिग बॉस ओटीटी' में देखा गया था। शो में जीशन काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बाद में प्रतीक सहजपाल के साथ हुई लड़ाई ने जीशान का पूरा गेम बिगाड़ दिया। इस लड़ाई की वजह से ही जीशान को घर से निष्कासित कर दिया गया। जीशन का ऐसे शो से बाहर आना जनता के लिए भी काफी शॉकिंग था। ऐसे में जनता ने जीशान को वापस शो में बुलाने की मांग भी की, लेकिन ऐसे नहीं हो पाया।
3 of 4
जीशान खान
- फोटो : फाइल
खबरें आ रही हैं कि जीशान जल्द ही 'लॉक अप' में एंट्री लेने जा रहे हैं। अगर जीशन सच में शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो उनके पास अपने फैंस को अपना हुनर दिखाने का एक बहुत ही बढ़िया मौका है। 'बिग बॉस ओटीटी' में जीशन शुरुआत के ही हफ्तों में शो से बाहर हो गए थे, ऐसे में वह ज्यादा कुछ जनता को अपने बारे में नहीं दिखा पाए थे। लेकिन उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बन गई थी। 'लॉक अप' का फॉर्मेट 'बिग बॉस' से अलग है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस शो में कुछ नया करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जीशान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जीशान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह बाथरोब पहनकर फ्लाइट में गए थे। इसके अलावा जीशान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। जीशन रेहाना पंडित को डेट कर रहे हैं, जिनसे वह 10 साल छोटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।