फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: क्वीन की जेल में बगावत करना पड़ा इस कैदी को भारी, धमाकेदार एंट्री के पांच दिन बाद ही शो से हुए बाहर

Sat, 26 Mar 2022 10:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 26 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jailer Karan Kundra Eliminated Chetan Hansraj from Kangana Ranaut show Lock Upp  ALT Balaji MX Player
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का शो ‘लॉक अप’ आए दिन लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। जेल में नियम बनाने और उन्हें बदलने का अधिकार सिर्फ क्वीन कंगना के पास है। वहीं, नियम तोड़ने वालों को क्वीन की ओर से सजा भी दी जाती है। हाल ही में जेल में आए एक वाइल्डकार्ड को नियमों को तोड़ने की वजह से शो के बाहर कर दिया गया। ये वाइल्डकार्ड और कोई नहीं टेलीविजन के मशहूर अभिनेता चेतन हंसराज थे।

 
Jailer Karan Kundra Eliminated Chetan Hansraj from Kangana Ranaut show Lock Upp  ALT Balaji MX Player
चेतन हंसराज - फोटो : सोशल मीडिया

शो को मजेदार बनाने के लिए 20 मार्च को ही पहले वाइल्डकार्ड के रूप में चेतन हंसराज की धमाकेदार एंट्री हुई थी। चेतन पर खुद की मर्जी से विलेन बनने का चार्ज लगाया गया था। महज पांच दिन में ही चेतन के रवैये से परेशान होकर मेकर्स को उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। दरअसल, चेतन जब से शो का हिस्सा बने थे, वह किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहे थे।

Jailer Karan Kundra Eliminated Chetan Hansraj from Kangana Ranaut show Lock Upp  ALT Balaji MX Player
चेतन हंसराज - फोटो : Social Media

अल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के प्रोमो को शेयर किया है, जिसमें चेतन नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। 'लॉक अप' में एक बोर्ड पर नियम लिखे हैं, जिनसे छेड़छाड़ करना सख्त मना है। इसके बाद भी चेतन नियमों से छेड़छाड़ करते हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स उन्हें समझाने का प्रयास करते भी नजर आते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनते। वह यह कहते हैं कि मैं कैदी हूं और अत्याचारी जेल में हूं, इसलिए मैं भी उनके साथ अत्याचार करूंगा। इस दौरान वह बोर्ड पर लिखे जेलर को टेलर कर देते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer Karan Kundra Eliminated Chetan Hansraj from Kangana Ranaut show Lock Upp  ALT Balaji MX Player
चेतन हंसराज, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही एक अन्य प्रोमो में वह 'लॉक अप' में खुलेआम सिगरेट पीते हुए नजर आते हैं। वहीं, क्रू के साथ भी गलत बरताव करते हैं। इसके बाद 'लॉक अप' में जेलर करण कुंद्रा पहुंचते हैं और कहते हैं कि मुझे आज यहां बुलाया गया है। वह चेतन के रवैये के वीडियो सबको दिखाते हैं और कहते हैं कि आप मेरे सीनियर हैं इसलिए मैं आराम से बात कर रहा हूं, लेकिन ये एकदम सही नहीं है। आप ने पांच दिन में ही इतना पेशेंस खो दिया, जितना बाकी ने भी नहीं खोया। इसके बाद वह उन्हें शो से बाहर जाने की बात कहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
Jailer Karan Kundra Eliminated Chetan Hansraj from Kangana Ranaut show Lock Upp  ALT Balaji MX Player
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि हाल ही में लॉक अप में दो और वाइल्डकार्ड की एंट्री हुई है, जिनमें एक मंदना करीमी और दूसरी अजमा हैं। दोनों के लॉक अप में आने के बाद ही शो और भी रोमांचक हो गया है। मुनव्वर फारूकी,निशा रावल, करणवीर बोहरा, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतगी और सायशा शिंदे जैसे कलाकार शो का हिस्सा हैं। 'लॉक अप' को अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed