फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Web Series: नवंबर में ओटीटी पर दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस, रिलीज होंगी ये वेब सीरीज

Tue, 02 Nov 2021 02:44 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 02 Nov 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Web Series: There will be tremendous suspense on OTT in November, this web series will be released On OTT Platforms, Amazon Prime, Netflix, Hotstar And Zee5
नवंबर में रिलीज होने वाली बेव सीरीज - फोटो : अमर उजाला

नवंबर का महीना इस बार दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, लंबे इंतजार के बाद लोगों को शानदार बेव सीरीज देखने को मिलेगी। क्राइम, सस्पेंस से लेकर रोमांस तक का तड़का इन बेव सीरीज में देखने को मिलने वाला है। केके मेनन की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 1.5 दर्शकों की स्क्रींस पर एक बार फिर से धमाका करने आ रही है। वहीं हाल के दिनों में देखा गया है कि कोरोना की वजह से लोगो का रुझान बेव सीरीज की तरफ ज्यादा बढ़ा है। बड़े बड़े सितारे फिल्म के साथ साथ वेब सीरीज में काम करते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं इस नवंबर बेव सीरीज में क्या खास देखने को मिलेगा और क्यों देखनी चाहिए ये खास बेव सीरीज।

Upcoming Web Series: There will be tremendous suspense on OTT in November, this web series will be released On OTT Platforms, Amazon Prime, Netflix, Hotstar And Zee5
स्पेशल ऑप्स 1.5 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

स्पेशल ऑप्स 1.5
स्पेशल ऑप्स के पहले सीजन के बाद स्पेशल ऑप्स 1.5 एक नवंबर को रिलीज हो गई है।  2001 संसद हमले पर बनी इस सीरीज को लोगों का बेहद प्यार मिला था। बेव सीरीज में के के मेनन एक हिम्मत सिंह के किरदार में नजर आए हैं। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

Upcoming Web Series: There will be tremendous suspense on OTT in November, this web series will be released On OTT Platforms, Amazon Prime, Netflix, Hotstar And Zee5
अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर
क्राइम को पसंद करने वाले लोगों के लिए अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर शानदार सीरीज है। सीरीज में विक्की अरोड़ा के अलावा अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, शिशिर शर्मा, मोहन आगाशे और मनीष चौधरी भी नजर आएंगे। 3 नवंबर को अमेजन प्राइम पर अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर को देख सकेंगे। ये निर्माता-निर्देशक राज कौशल की आखिरी सीरीज है। राज का निधन जून में ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Web Series: There will be tremendous suspense on OTT in November, this web series will be released On OTT Platforms, Amazon Prime, Netflix, Hotstar And Zee5
ट्रिस्ट विद डेस्टिनी  - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रिस्ट विद डेस्टिनी 
5 नवंबर को ट्रिस्ट विद डेस्टिनी वेब सीरीज आएगी सोनी लिव पर रिलीज होगी। इस सीरीज में आशीष विद्यार्थी, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार और अमित सियाल जैसे कलाकार अलग-अलग कहानियों में दिखेंगे। 2020 में सीरीज को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया था। जहां इसे बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला था।

विज्ञापन
Upcoming Web Series: There will be tremendous suspense on OTT in November, this web series will be released On OTT Platforms, Amazon Prime, Netflix, Hotstar And Zee5
द व्हील ऑफ टाइम - फोटो : सोशल मीडिया

द व्हील ऑफ टाइम
अमेजन प्राइम पर 19 नवंबर को फैंटेसी नॉवल सीरीज 'द व्हील ऑफ टाइम' रीलीज होने जा रही है। इस सीरीज को 1984 में अमेरिकन राइटर रॉबर्ट जॉर्डन ने अपनी फैंटेसी नॉवल सीरीज की पहली किताब लिखनी शुरु की थी। जिसके बाद उनकी किताबों पर ये सीरीज रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed