ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों के लिए कंटेंट की भरमार है और हर रोज कुछ न कुछ नया रिलीज होता है। जहां बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ता है तो वहीं ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होती रहती हैं। इस हफ्ते में अगले दो दिन यानी बृहस्पतिवार और शुक्रवार दर्शकों के लिए मनोरंजन का डबल डोज लेकर आने वाले हैं। शुक्रवार तक ओटीटी प्लेटफार्म पर जबरदस्त फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। तो चलिए नजर डालते हैं लिस्ट पर।
OTT Release: अगले दो दिन होंगे मनोरंजन के नाम, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डेड टु मी' सीजन 3
अगर हॉरर के शौकीन हैं तो 17 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 'डेड टु मी' का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। यह एक ब्लैक कॉमेडी सीरीज है। इसका पहला सीजन साल 2019 में और दूसरा सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। इन दोनों ही सीजन को काफी पसंद किया गया था।
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने अपनी हरकतों से घरवालों की नाक में किया दम, परेशान होकर शिव ठाकरे ने दे दी धमकी
'हॉरर सीरीज 1899' सीजन 1
नेटफ्लिक्स पर 17 नवंबर को फिल्म 'हॉरर सीरीज 1899' भी रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज यूरोपीय प्रवासियों के एक ग्रुप पर आधारित है, जो एक शिप पर यात्रा कर रहे हैं और समुद्र में उनके जहाज का सामना एक दूसरे जहाज से होता है जिसके बाद उस प्रवासी ग्रुप की यात्रा में उथल-पुथल शुरू होती है। ये सीरीज रोमांच और थ्रिलर से भरी हुई है।
KBC 14: ऐसा क्या हुआ कि कंटेस्टेंट ने लगाई अमिताभ को फटकार, शो छोड़कर ही जाने लगे बिग बी, जानें पूरा माजरा
सीता रामम हिंदी
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' को थिएटर में काफी पसंद किया गया है। अब यह फिल्म 18 नवंबर यानी शुक्रवार को हिंदी में ओटीटी प्लेटफार्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज होगी।
IFFI Goa 2022: अफसरों की खींचतान में अटका मीडिया टूर, मुंबई से दिल्ली तक कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं
कंट्री माफिया
निर्देशक शशांक राय की थ्रिलर वेब सीरीज 'कंट्री माफिया' 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। इसमें रवि किशन, सौंदर्या शर्मा,अंशुमान पुष्कर, अनीता राज और सतीश कौशिक अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह