साल का पहला महीना यानी जनवरी सिनेप्रेमियों के लिए ठीक-ठाक तरीके से बीता है। इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ की यूं तो कई फिल्में रिलीज हुई हैं। मगर, 'स्काई फोर्स' पर सबसे ज्यादा प्यार बरस रहा है। दूसरी तरफ इससे पहले लगी कंगना रनोत की 'इमरजेंसी' को भी कम तारीफ नहीं मिली हैं, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पीछे रह गई। राम चरण की गेम चेंजर और साउथ फिल्म डाकू महाराज भी सिनेमाघरों में टिकी हैं। जानते हैं बुधवार को किसने कैसा प्रदर्शन किया...
Wednesday Box office Report: कोई नहीं है 'स्काई फोर्स' की टक्कर में, बॉक्स ऑफिस से हटने की कगार पर 'इमरजेंसी'
Wednesday Box office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में लगी हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा दर्शक 'स्काई फोर्स' बटोर रही है। जानते हैं कल बुधवार को इसने और बाकी अन्य फिल्मों ने कैसा कारोबार किया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्काई फोर्स'
अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया अभिनीत फिल्म स्काई फोर्स पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। बीता वर्ष भले खिलाड़ी कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा और एक के बाद एक उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं, लेकिन इस नए साल के तो पहले ही महीने में वे बाजी मार ले गए हैं। 24 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली। बात करें कल बुधवार की कमाई की तो इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। कल फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए। अभिषेक अनिल कपूर, संदीप केवलानी के निर्देशन में करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 80.75 करोड़ रुपये हो चला है।
Sky Force Review: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की खूब जमी जोड़ी, पाकिस्तान से जीती 1965 की जंग की मार्मिक कहानी
'इमरजेंसी'
देश में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। मगर, फिल्म दर्शक बटोर पाने में विफल साबित हो रही है। आलम यह है कि फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है और जल्द ही बॉक्स ऑफिस से विदा ले लेगी। फिल्म ने मंगलवार को 12वें दिन 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को कमाई और घटी और सिर्फ 20 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अभी सिर्फ 17.31 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
Emergency Review: कंगना रनौत ने बनाई इंदिरा की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली फिल्म, अनुपम और श्रेयस का नहीं मिला साथ
डाकू महाराज
साउथ की फिल्म 'डाकू महाराज' अब हिंदी में भी दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। मगर, हिंदी पट्टी में फिल्म को तवज्जो नहीं मिल पाई है। बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल और प्रज्ञा जयसवाल जैसे सितारों से सजी फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते इसने 66.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते 17.05 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे हफ्ते में फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। कल बुधवार को फिल्म ने 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हिंदी में फिल्म ने कल बुधवार को सिर्फ चार लाख रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 88.32 करोड़ रुपये हो गया है।
Daaku Maharaaj Review: 64 साल के बालैया की हीरो बनने की एक और कोशिश नाकाम, ‘डाकू महाराज’ का इसलिए हुआ सरेंडर
'गेम चेंजर'
थिएटर्स में राम चरण की मेगा बजट फिल्म 'गेम चेंजर' का भी विकल्प मौजूद है, लेकिन दर्शक इसकी तरफ आकर्षित नहीं हो पा रहे हैं। 400 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत में बनी और मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद 'गेम चेंजर' कोई गेम नहीं बदल पाई। हालत यह है कि अभी तक यह फिल्म 200 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है। कल बुधवार को 20वें दिन इसने सिर्फ 18 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 130.48 करोड़ रुपये हो पाया है।