फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: जब रेखा ने कंगना को कहा था अपनी 'बेटी', 'क्वीन' एक्ट्रेस ने लिखी थी दिल की बात

Thu, 26 Jun 2025 01:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 26 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

Rekha And Kangana Ranaut: एक बार रेखा ने कंगना रनौत की तारीफ की थी। उन्होंने कंगना को अपनी बेटी बताया था। इस पर कंगना ने दिल की बात लिखी थी।

विज्ञापन
When Rekha praised Kangana Ranaut Queen actress shared it on social media
कंगना रनौत, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर एक्ट्रेस रेखा और कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से हैं। दोंनों कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। दोनों का रिश्ता काफी खास है। एक बार रेखा ने कंगना को अपनी बेटी बताया था, इस पर कंगना ने दिल जीतने वाली बात कही थी।

When Rekha praised Kangana Ranaut Queen actress shared it on social media
रेखा - फोटो : अमर उजाला

रेखा ने कंगना की तारीफ की
साल 2019 में मराठी ताराका कार्यक्रम में रेखा ने सबके सामने कंगना रनौत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा 'अगर मेरी बेटी होती, तो वह बिलकुल कंगना की तरह होती।' इसी कार्यक्रम में कंगना रनौत ने रेखा की दी हुई साड़ी पहनी थी। रेखा के इन शब्दों ने बता दिया कि वह कंगना को कितना मानती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'कुंवारी पत्नी' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऑनलाइन सावधान रहें

When Rekha praised Kangana Ranaut Queen actress shared it on social media
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

कंगना ने रेखा की तारीफ की
इसके बाद साल 2022 में कंगना रनौत ने रेखा के उन शब्दों को याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और बताया कि रेखा ने कैसे उनकी तारीफ की थी। कंगना ने रेखा के शब्दों को शेयर करते हुए लिखा 'अब तक की सबसे अच्छी तारीफ'।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Rekha praised Kangana Ranaut Queen actress shared it on social media
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

कंगना ने रेखा को बताया गॉडमदर
कंगना रनौत भी कई मौकों पर रेखा के बारे में अच्छी बातें बोल चुकी हैं। अक्टूबर 2021 में रेखा का जन्मदिन था। इस मौके पर कंगना ने रेखा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था 'मेरी गॉडमदर रेखा, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद। आप शालीनता और सौंदर्य का प्रतीक हो।'

विज्ञापन
When Rekha praised Kangana Ranaut Queen actress shared it on social media
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम- @kanganaranaut

कंगना रनौत का काम
आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपने राजनीतिक करियर में व्यस्त हैं। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। कंगना जल्द ही हॉलीवुड में फिल्म 'ब्लेस्ड बी द एविल' से डेब्यू करने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed