कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। कार्तिक भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इस बीच उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वो भविष्य में किसी और अभिनेता को फिल्म की स्टारकास्ट में जुड़ते हुए देखना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने साफ कहा कि उनकी फिल्म को किसी तरह के दिखावे या कैमियो की जरूरत नहीं है।
Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 3' में कैमियो के सवाल पर बोले कार्तिक आर्यन, कहा- हमें दिखावे की जरूरत नहीं..
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। हाल में ही कार्तिक आर्यन ने कहा कि उनकी फिल्म के लिए किसी तरह के दिखावेपन या कैमियो की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहानी और फिल्म में है विश्वास- कार्तिक आर्यन
जूम से बातचीत के दौरान विद्या बालन और कार्तिक आर्यन से फिल्म की स्टारकास्ट में किसी और सितारे के जुड़ने को लेकर पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने साफ किया कि उनकी फिल्म को किसी अतिरिक्त कैमियो की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा ये फिल्म वो सभी कलाकारों के साथ पूरी है, जो इस फिल्म में पहले से काम कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, ठहमें हमारी फिल्म और हमारी कहानी दोनों में विश्वास है।"
जोर-शोर से चल रहा है फिल्म का प्रमोशन
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि फिल्म की मौजूदा स्टारकास्ट काफी अच्छी है। उनके बात को समर्थन देते हुए विद्या बालन ने कहा कि इसमें कोई दो राय ही नहीं है। इस वक्त भूल भुलैया 3 की टीम फिल्म का जोरदार प्रमोशन करने में जुटी हुई है। फिल्म के निर्माता इस फिल्म को अंतिम रूप देने के तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण में है। निर्माता इसे एक दो-दिन में सेंसर बोर्ड को सौंपने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म की पूरी समय अवधि 2 घंटे 38 मिनट है।
गोल्डन लहंगे में करिश्मा का खूबसूरत अंदाज
साल 2007 में रिलीज हुआ था मूल भाग 'भूल भुलैया'
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की ये तीसरी कड़ी है। इससे पहले दो भाग और आ चुके हैं। फिल्म का मूल भाग साल 2007 में रिलीज हुआ था, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन नजर आए थे। इसके 15 साल बाद फिल्म का दूसरा भाग रिलीज किया गया, जिसमें कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में कई और सितारों की एंट्री हुई है, ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ना लाजिमी है।
Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म का प्रमोशन करने नवाबों के शहर पहुंचे रूह बाबा और नई मंजुलिका, अंदाज पर फैंस हुए फिदा
'सिंघम अगेन' से होगा टकराव
बताते चलें कि ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म 31 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन से टकराव होगा। सिंघम अगेन में सितारों की लंबी-चौड़ी लिस्ट नजर आने वाली है। इनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर आदि सितारे शामिल हैं।
Diwali Party: दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी