फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahariya Brothers: कौन हैं वीर और शिखर पहाड़िया? नाना रहे पूर्व सीएम, पिता बिजनेसमैन तो मां हैं प्रोड्यूसर

Wed, 08 Jan 2025 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

Veer Pahariya And Shikhar Pahariya: बॉलीवुड पार्टी हों या कोई इवेंट पहाड़िया ब्रदर्स यानी शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया खूब चर्चा में रहते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी ये खूब लाइमलाइट में रहे। कौन हैं ये और ग्लैमर वर्ल्ड से इनका क्या रिश्ता है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Who is Sky Force actor Veer Pahariya And Shikhar Pahariya Know about their family Love life and career details
वीर पहाड़िया-शिखर पहाड़िया - फोटो : अमर उजाला

इंडस्ट्री में दो भाईयों की खूब चर्चा रहती है। स्टार्स की पार्टी हों या कोई और आयोजन ये किसी फिल्म स्टार की बराबर लाइमलाइट बटोर ले जाते हैं। बात हो रही है पहाड़िया बंधुओं की। जी हां, वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया। इनमें से एक तो इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि,  पहाड़िया ब्रदर्स ने सुर्खियां अपनी निजी जिंदगी की वजह से ज्यादा बटोरी हैं। जान्हवी कपूर और सारा अली खान के साथ इनके लिंकअप की खबरें खूब सामने आईं। रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले वीर और शिखर पहाड़िया आखिर कौन हैं और क्या करते हैं? जानिए 

Who is Sky Force actor Veer Pahariya And Shikhar Pahariya Know about their family Love life and career details
पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे, स्मृति संजय शिंदे, वीर-शिखर - फोटो : सोशल मीडिया

पिता बिजनेस टाइकून और मां प्रोड्यूसर
वीर और शिखर पहाड़िया बिजनेसमैन संजय पहारिया और स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। इनके नाना महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे हैं। जी हां, वीर और शिखर की मां स्मृति, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बिटिया हैं। वीर और शिखर के पिता संजय पहाड़िया बिजनेस टाइकून हैं। वहीं, मां स्मृति संजय शिंदे लोकप्रिय प्रोड्यूसर हैं। वे सोबो फिल्म्स की मालकिन हैं। संजय और स्मृति काफी वक्त पहले ही अलग हो गए थे, हालांकि वीर और शिखर की परवरिश इन्होंने मिलकर की। दोनों भाईयों ने शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद वीर ने आगे की पढ़ाई दुबई से पूरी की। वहीं, शिखर ने लंदन में रीजेंट यूनिवर्सिटी से ग्लोबल फाइनेंशियल मैनेजमेंट से बैचलर डिग्री हासिल की। 

Who is Sky Force actor Veer Pahariya And Shikhar Pahariya Know about their family Love life and career details
स्काई फोर्स, वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की फिल्म से डेब्यू कर रहे वीर
वीर पहाड़िया अपनी मां की तरह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्म 'भेड़िया' और 'स्त्री 2' में बतौर सहायक निर्देशक का काम किया। अब वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'स्काई फोर्स' से अभिनय में डेब्यू कर रहे हैं। 'भेड़िया' में वे वरुण धवन के बॉडी डबल भी बने। इसके अलावा कई फिल्मों और सीरीज में म्यूजिक का काम भी किया है। फिल्म 'स्काई फोर्स' में वीर अभिनेत्री सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसमें वे उनके पति की भूमिका अदा कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Sky Force actor Veer Pahariya And Shikhar Pahariya Know about their family Love life and career details
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया-स्मृति पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम

पिता का बिजनेस संभाल रहे शिखर
बात करें वीर के छोटे भाई शिखर पहाड़िया की तो वे पिता की तरह बिजनेस की दुनिया में सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। वे प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने बर्कशायर पोलो क्लब लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikhar Pahariya (@shikharpahariya)

विज्ञापन
Who is Sky Force actor Veer Pahariya And Shikhar Pahariya Know about their family Love life and career details
शिखर पहाड़िया- जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shikharpahariya/janhvikapoor

वीर और शिखर की लव लाइफ
वीर पहाड़िया का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने डेब्यू से पहले सारा ने वीर को डेट किया। हालांकि, वीर का नाम इन दिनों मानुषी छिल्लर के साथ जोड़ा जा रहा है। शिखर पहाड़िया अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वे अभिनेत्री जान्हवी कपूर को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed