{"_id":"61ff5549a9b6c215ba7edfc4","slug":"why-lata-mangeshkar-did-not-marry-she-told-herself-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeskar: आखिरकार क्यों नहीं की लता मंगेशकर ने शादी? स्वर कोकिला ने खुद बताई थी बड़ी वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lata Mangeskar: आखिरकार क्यों नहीं की लता मंगेशकर ने शादी? स्वर कोकिला ने खुद बताई थी बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्वरों की मल्लिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने रविवार (छह फरवरी) सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर आठ जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं, जिसके बाद से ही उनकी स्थिति ठीक नहीं थी। 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ, जिसके चलते वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। फैंस भी उनके लिए दुआ मांग रहे थे, लेकिन वह हर किसी को रोता-बिलखता छोड़कर चली गईं।
Trending Videos
2 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्हें बचपन में ‘हेमा’ नाम से पुकारा जाता था। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। लेकिन लता मंगेशकर ही हैं, जिन्होंने कभी शादी नहीं की। आज हम आपको इसकी वजह बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच कलाकार और संगीतकार थे और अपने पिता को देखकर ही लता मंगेशकर भी संगीत से अपना नाता जोड़ पाई थीं। जब तक लता मंगेशकर के पिता थे, तब तक उनके परिवार में सब ठीक था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तब उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया। पिता के बाद वही थीं जो घर में सबसे बड़ी थीं और इसी वजह से सारी जिम्मेदारी लता मंगेशकर के छोटे कंथों पर आ गईं।
4 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर कदम रखा। इसी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ने पड़ी। लता मंगेशकर घर की जिम्मेदारियां निभाने की वजह से ही शादी नहीं कर पाईं। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने सोचा कई बार था लेकिन अमल नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
5 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
एक बार एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने बताया था कि जब वह 13 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। ऐसे में घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां उन पर गई थीं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। इसी वजह से वह कम उम्र में कमाने लगी थीं। कई बार शादी का ख्याल आता तो वे उस पर अमल नहीं कर सकती थीं। भाई-बहनों और घर की जिम्मेदारियों को देखते-देखते ही वक्त चला गया और वे ताउम्र शादी नहीं कर पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X