{"_id":"6699dc39cec57f0e7301c9ee","slug":"will-actress-sonali-bendre-do-a-cameo-in-sarfarosh-sequel-she-gave-her-reaction-to-the-question-2024-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Bendre: क्या 'सरफरोश 2' में कैमियो करेंगी सोनाली बेंद्रे? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonali Bendre: क्या 'सरफरोश 2' में कैमियो करेंगी सोनाली बेंद्रे? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:53 AM IST
सार
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के करियर की सबसे प्रमुख फिल्मों में 'सरफरोश' हमेशा शामिल होगी। इसी साल मई महीने की ही तो बात है, जब इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हुए थे। इस खास मौके पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई थी, जिसमें फिल्म के कलाकार नजर आए थे। अब सोनाली बेंद्रे ने अपनी इस खास फिल्म को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के करियर की सबसे प्रमुख फिल्मों में 'सरफरोश' हमेशा शामिल होगी। इसी साल मई महीने की ही तो बात है, जब इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हुए थे। इस खास मौके पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई थी, जिसमें फिल्म के कलाकार नजर आए थे। अब सोनाली बेंद्रे ने अपनी इस खास फिल्म को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।
2 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाली बेंद्रे ने इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि जब 'सरफरोश' ने 25 साल पूरे किए तो उन्हें अचानक बूढ़ा महसूस होने लगा था। बातचीत के दौरान उनसे 'सरफरोश' के दूसरे भाग को लेकर भी सवाल पूछे गए। सोनाली से सवाल किया गया कि क्या वो फिल्म में कैमियो करेंगी। अपने जवाब में सोनाली जोर से हंस पड़ी और कुछ भी नहीं कहा।
सोनाली से एक सवाल यह भी पूछा गया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह से अपनी विरासत को छोड़ना चाहती हैं। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कोई योजना बनाकर अपनी विरासत बना सकता है और यह एक ऐसी चीज है, जिस पर कोई दूसरा बातचीत करता है।
'सरफरोश' 30 अप्रैल, 1999 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन जॉन मैथ्यू ने किया था और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी थी। इस फिल्म में आमिर खान और सोनाली बेंद्रे के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम रोल अदा किया था। इसमें आमिर खान ने अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था, जो आतंकवादियों द्वारा अपने भाई की हत्या और पिता के घायल होने पर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होता है और आतंकवादियों का सफाया करने की ठानता है।
'सरफरोश' की स्क्रीनिंग के दौरान इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान ने फिल्म के सीक्वल को लेकर कहा था कि 'सरफरोश 2' बननी चाहिए और उन्हें भी ऐसा ही लगता है। आमिर ने कहा था कि हम एक बढ़िया कहानी के साथ इस पर काम करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वो निर्देशक जॉन को कई सालों से फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए कह रहे हैं और फिल्म एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी कि इसका सीक्वल बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।