Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
World’s first mega musical on Shri Krishna Rajadhiraaj all set to premiere at NMACC The Grand Theatre Mumbai
{"_id":"6698d446976aedaaa40c596e","slug":"world-s-first-mega-musical-on-shri-krishna-rajadhiraaj-all-set-to-premiere-at-nmacc-the-grand-theatre-mumbai-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajadhiraaj: मुंबई में अगले महीने होगी दुनिया की सबसे बड़ी कृष्ण लीला, प्रसून जोशी ने संभाली व्यास गद्दी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajadhiraaj: मुंबई में अगले महीने होगी दुनिया की सबसे बड़ी कृष्ण लीला, प्रसून जोशी ने संभाली व्यास गद्दी
इस साल की जन्माष्टमी कुछ खास होने वाली है। कान्हा के जन्मदिन से पहले ही यहां मुंबई में उनकी लीलाओं की एक अद्भुत झांकी देश के अपनी तरह के अनोखे सांस्कृतिक केंद्र में सजने वाली है। इसकी तैयारियों में हिंदी फिल्म जगत के प्रसून जोशी से लेकर नीता लुल्ला और सचिन-जिगर जैसे दिग्गज कलाकार महीनों से लगे हुए हैं। भगवान श्रीकृष्ण पर दुनिया में अपनी तरह के इस पहले सोप ओपेरा ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ का पहला मंचन 15 अगस्त की संध्या को होने जा रहा है।
2 of 5
एनएमएसीसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कान्हा के धरती पर अवतरित होने की रात जन्माष्टमी इस साल पूरे देश में 26 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। बीते साल इस मौके पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई थी और जेल में जन्मे हीरो की इस कहानी को लोगों ने हाथों हाथ लिया। अब जेल में जन्मने वाले औऱ देश की सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े सुपरहीरो कान्हा की कहानी मुंबई में मंचित होने जा रही है। धनराज नाथवानी रचित संगीतमयी कृष्णलीला ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ का मंचन 15 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई के बांद्रा पूर्व में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में होने जा रहा है।
3 of 5
एनएमएसीसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भव्य तरीके से तैयार हो रहे करीब दो घंटे के इस शो की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पूरे कार्यक्रम की तैयारियों में अभी से हजारों लोग लगे हुए हैं। शो को रसमयी बनाने की जिम्मेदारी गीतकार व लेखक प्रसून जोशी ने उठाई है। ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ में भगवान कृष्ण की बाललीलाओं से शुरू होने वाली यात्रा पहले चरण में ब्रज से मेवाड़ तक आएगी और दूसरे चरण में ये यात्रा मथुरा से द्वारका तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी की कहानी ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की भव्य संगीतमय रंगमंचीय प्रस्तुति को निर्दशित कर चुकीं श्रुति शर्मा को ही ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ के निर्देशन की जिम्मेदारी मिली है। इस पूरे मंचन में करीब 60 नर्तक-नर्तकियां और 40 अभिनय के उस्ताद हिस्सा लेंगे। इस मंचीय प्रस्तुति की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें श्रीकृष्ण की दो भिन्न यात्राएं पहली बार एक साथ दिखाई जाएंगी। पहली यात्रा श्रीनाथ जी की है और दूसरी यात्रा है राजाधिराज द्वारकाधीश बनने की।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन-जिगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस पूरी रंगमंचीय प्रस्तुति के लिए 20 मौलिक गाने रचे जा चुके हैं। इनको संगीतबद्ध करने की जिम्मेदारी संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर को मिली है। इन गीतों में हवेली संगीत से लेकर राजस्थानी व गुजराती लोकनृत्यों व अन्य पारंपरिक शैलियों को जगह मिली है। मशहूर निर्माण रचयिता (प्रोडक्शन डिजाइनर) ओमंग कुमार ने इसके द्वापर युग शैली के सेट्स तैयार किए हैं। पूरी प्रस्तुति के लिए करीब पौने दो हजार कॉस्ट्यूम्स बन रहे हैं और कलाकारों के सिरों को सजाने के लिए फूलों के करीब पांच हजार मुकुट बन रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।