{"_id":"675dd43ac3f439c0fd098d6b","slug":"year-ender-2024-artists-who-died-this-year-sharda-sinha-pankaj-udhas-rituraj-singh-delhi-ganesh-2024-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: कला की दुनिया हो गई सूनी, कई नामी कलाकारों का हुआ 2024 में निधन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Year Ender 2024: कला की दुनिया हो गई सूनी, कई नामी कलाकारों का हुआ 2024 में निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:02 PM IST
सार
साल 2024 अपने समापन पर है। सिनेमा और कला जगत में इस साल जहां कुछ बड़ी उपलब्धियां जुड़ी हैं, वहीं कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा भी कहा। इस साल कई नामी कलाकारों का निधन हुआ। जानिए, उन सभी कलाकारों के बारे में।
साल 2024 में दर्शकों को, श्रोताओं को अपने पसंदीदा कलाकार के निधन की बुरी खबर मिली। यह खबरें दिल को दुखा देने वाले रहीं। जानिए, इस साल किन-किन कलाकारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा।
2 of 7
पकंज उधास
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज उधास
गजल गायक पंकज उधास का निधन फरवरी माह में लंबी बीमारी के कारण हुआ। पंकज उधास के गजल कार्यक्रम और म्यूजिक एलबम देश, दुनिया में मशहूर रहे। 'चांदी जैसा रंग है तेरा' जैसे कई और गजल गीतों से वह श्रोताओं के पसंदीदा गजल गायक बन गए थे।
शारदा सिन्हा
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने नवंबर माह में दुनिया को अलविदा कहा था। बिहार से संबंध रखने वाली शारदा सिन्हा ने अपना पूरा जीवन लोक संगीत को समर्पित कर दिया। उनके गाए छठ के गीतों बिना तो यह पर्व अधूरा ही समझ जाता है। ऐसे में उनका दुनिया से चले जाना, लोक संगीत जगत के लिए बड़ी हानि रही। कैंसर की लंबी बीमारी के कारण शारदा सिन्हा का निधन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऋतुराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज सिंह
ऋतुराज टीवी के जाने-माने अभिनेता थे। वह अधिकतर नेगेटिव रोल्स में ही सीरियल्स में नजर आते थे। फरवरी माह में ही कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। ऋतुराज ने टीवी सीरिल्स के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है, दर्शकों पर अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 7
दिल्ली गणेश
- फोटो : एक्स
दिल्ली गणेश
नवंबर माह में ही अभिनेता दिल्ली गणेश का निधन भी हुआ। वह तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं। साथ ही थिएटर में भी काफी सक्रिय रहते थे। दिल्ली गणेश उनका स्टेज का नाम है, उनका असल नाम गणेशन महादेवन था। लगभग 400 फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।