फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: जेल में हलवा-पूड़ी के साथ हुआ एल्विश का स्वागत! यूजर्स बोले- वहां भी चल रहा है 'सिस्टम'

Mon, 18 Mar 2024 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Mar 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Served Halwa Puri On First Night In Jail as per media reports
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरकार 135 दिनों के बाद बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का सिस्टम हैंग हो गया। तमाम जुगत व वकीलों की फौज रखने के बाद भी नोएडा पुलिस ने रविवार को एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। एल्विश के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के अलावा एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं हैं। अब खबर आ रही है कि जेल में जाने के बाद एल्विश को पहली रात हलवा पूड़ी परोसा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Served Halwa Puri On First Night In Jail as per media reports
एल्विश यादव - फोटो : social media

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को नोएडा और गुरुग्राम में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया और रविवार को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गयाऔर अब नई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जेल में उनकी पहली रात को उन्हें हलवा पूड़ी का स्वादिष्ट भोजन परोसा गया था।

YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Served Halwa Puri On First Night In Jail as per media reports
एल्विश यादव - फोटो : social media

एल्विश को सांप के जहर के मामले में रविवार दोपहर एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें रात के खाने में जेल के अंदर हलवा, पूड़ी और सब्जियां परोसी गईं और नियमों के मुताबिक उन्हें इस्तेमाल के लिए तीन कंबल भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Served Halwa Puri On First Night In Jail as per media reports
एल्विश यादव - फोटो : social media

वर्तमान में एल्विश को कथित तौर पर संगरोध बैरक में रखा गया है और उन्हें जल्द ही सामान्य बैरक में ले जाया जाएगा। इस बीच, खबरों की मानें तो एल्विश, जो सांप के जहर मामले में अपने ऊपर आरोपों से इनकार कर रहे थे। अब इसे रेव पार्टियों में सप्लाई करने की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन
YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Served Halwa Puri On First Night In Jail as per media reports
एल्विश यादव - फोटो : Social Media

135 दिन के बाद आचार संहिता लगते ही पुलिस ने एल्विश को दबोच लिया। एल्विश का नाम सांपों के जहर की सप्लाई में आने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बन गया था और मामला सुर्खियों में था। पुलिस ने नवंबर में उन्हें नोटिस भेजा था।

Lakme Fashion Week 2024: रैंप पर जाह्नवी-आदित्य ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे ने भी मचाया धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed