निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मां और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिको में से एक हीरू जौहर का आज 18 मार्च को जन्मदिन हैं। हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज निर्माता-निर्देशकों बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा की बहन होने के नाते हीरू का फिल्मों से खास नाता शुरू से रहा, लेकिन ये अंदाजा उन्हें भी नहीं था कि वह किसी फिल्मी परिवार की बहू बनेंगी। अपने बेटे करण को भी वह फिल्मों से दूर ही रखना चाहती थीं, लेकिन मन का हो तो अच्छा है और न हो तो और अच्छा है, पंक्तियों को चरितार्थ करती दिखतीं हीरू जौहर ने हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम पाया है। आइए बताते हैं आपको हीरू के हीरे से जीवन के कुछ हरे-भरे किस्से..
Hiroo Johar: दिग्गज सितारों के सामने यूं यश जौहर ने किया प्रपोज, बेटे को फिल्मों में न आने देने की भी की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरू जौहर निर्माता-निर्देशकों बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा की बहन हैं। बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा रिश्ते में करण जौहर के मामा लगते हैं। यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा और करण जौहर के बीच बहुत ही मधुर संबंध हैं। जिस तरह से आदित्य चोपड़ा ने अपने पिता यश चोपड़ा की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाया है उसी तरह से करण जौहर भी धर्मा प्रोडक्शन्स को शिखर पर लेकर गए और उनके इस काम में उनकी मां हीरु जौहर का बहुत ही योगदान रहा है।
यश जौहर से पहली मुलाकात
हीरू को रेस का बहुत शौक था और हर रविवार को वह रेस कोर्स जाया करती थीं। यश जौहर से हीरू की पहली मुलाकात रेस कोर्स में ही हुई। तीन दिन तक यश जौहर उनके पीछे पड़े रहे थे। पहली मुलाकात के कुछ ही दिन बाद हीरू का जन्मदिन (18 मार्च) आने वाला था। यश जौहर ने इस मौके पर बांद्रा, पाली हिल के भल्ला हाउस में शानदार पार्टी दी और शादी के लिए प्रपोज किया।
पिता से बात करनी होगी
भल्ला हाउस में दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर, वहीदा रहमान, साधना जैसी तमाम हस्तियां पहुंची। सबके सामने यश जौहर ने हीरू को शादी के लिए प्रपोज किया और वह समझ नहीं पाई कि क्या जवाब दें। हीरू ने बस इतना ही कहा कि तुम्हें मेरे पिता से बात करनी होगी। यश जौहर इसके बाद उनके पिता के पास गए और बिना किसी ज्यादा परेशानी के उन्हें मना लिया। उसी भल्ला हाउस में 20 मई 1971 को शादी की।
एयर होस्टेस बनना चाहती थीं
उन दिनों उन दिनों एयरहोस्टेस को फिल्म एक्ट्रेस से भी ज्यादा इज्जत की नजर से देखा जाता था। हीरू भी एयर होस्टेस बनना चाह रही थी लेकिन इकलौती बेटी होने की वजह से उनके पिता ने एयरहोस्टेस नहीं बनने दिया। घरवालों से इजाजत नहीं मिलने के चलते हीरू ने एक विमान कंपनी में ग्राउंड स्टाफ का काम किया।