फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने छोड़ दिया मुंबई का घर? जानिए क्यों लग रहीं अटकलें

Thu, 17 Apr 2025 08:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Apr 2025 08:57 AM IST
सार

Apoorva Makheeja: हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अपूर्वा मखीजा ने अपना मुंबई स्थित फ्लैट छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पोस्ट में क्या लिखा था?

विज्ञापन
Youtuber Apoorva Mukhija Leaves Mumbai Flat After Show Controversy Here is What We Know
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @ the.rebel.kid

'द रेबेल किड' के नाम से मशहूर यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में उनकी मौजूदगी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद मिली धमकियों और आलोचनाओं के बीच अब अपूर्वा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मुंबई के अपने घर को अलविदा कह दिया है। उनकी एक तस्वीर और कैप्शन ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। 


Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने महत्मा गांधी के हत्यारे को कहा- गोडसे जी, अपने बयान पर जमकर ट्रोल हुए अभिनेता

Youtuber Apoorva Mukhija Leaves Mumbai Flat After Show Controversy Here is What We Know
रणवीर अल्लाहबादिया की कुल संपत्ति - फोटो : Instagram
शो की वजह से हुई थी जमकर आलोचना

अपूर्वा ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ हिस्सा लिया था। शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़का उठा था। साथ ही, अपूर्वा की कुछ टिप्पणियां भी लोगों को पसंद नहीं आई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर आलोचना हुई थी।
Aamir Khan: उज्ज्वल निकम की बायोपिक से आमिर खान ने पीछे खींचे हाथ, जानें अभिनेता ने क्यों छोड़ी फिल्म?

Youtuber Apoorva Mukhija Leaves Mumbai Flat After Show Controversy Here is What We Know
अपूर्वा मखीजा - फोटो : अमर उजाला
मांग चुकी हैं माफी

विवाद के बाद अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम से सारा पुराना कंटेंट हटा दिया था और सार्वजनिक माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, "मैंने कई लोगों को ठेस पहुंचाई, जो मेरी मंशा नहीं थी। मैं हंसी और मनोरंजन के लिए कंटेंट बनाती हूं। मुझे अपने शब्दों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए था। मैंने अपनी गलती से सीखा है और बेहतर करने का वादा करती हूं। कृपया मुझे माफ करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtuber Apoorva Mukhija Leaves Mumbai Flat After Show Controversy Here is What We Know
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @the.rebel.kid
सोशल मीडिया पर मिल चुकी हैं धमकियां

हालांकि, माफी के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। अपूर्वा ने खुलासा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने, बलात्कार और एसिड हमले की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने साझा किया, "मेरे डीएम में लोग लिख रहे हैं कि वे मेरे साथ क्या-क्या करना चाहते हैं। यह बहुत डरावना है।" पुलिस में बयान दर्ज कराने के दौरान पैपराजी के व्यवहार ने उन्हें और दुखी किया। उन्होंने इसे 'अमानवीय' अनुभव करार देते हुए  कहा, "मैंने गलती की, मुझे सजा मिले, लेकिन मेरे माता-पिता को क्यों परेशान किया जा रहा है?"

विज्ञापन
Youtuber Apoorva Mukhija Leaves Mumbai Flat After Show Controversy Here is What We Know
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट से लोग लगा रहे कयास

विवादों और तनाव के बीच अपूर्वा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इसमें एक घर दिख रहा है, जिसमें हल्की रोशनी, कार्डबॉक्स और सफाई का सामान नजर आ रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एंड ऑफ एन एरा।" इस तस्वीर और कैप्शन को देखकर कयास लगाए जा रहा है कि उन्होंने अपना मुंबई वाला अपार्टमेंट छोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed