फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10.29 Ki Aakhri Dastak: उत्तराखंड में ननिहाल, मराठी में किया धमाल, आ रही हैं आयुषी भावे अब इस नए धारावाहिक में

Mon, 27 May 2024 08:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 27 May 2024 08:06 PM IST
सार

आयुषी भावे के पिता जितेंद्र महाराष्ट्र से और उनकी मां निशा उत्तराखंड से हैं। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और विल्सन कॉलेज में पढ़ाई करने वाली आयुषी ने समाज शास्त्र में एम.ए. किया है और मराठी मनोरंजन जगत में उनका काफी नाम रहा है। 

विज्ञापन
Yuva Dancing Queen Aayushi Bhave to be part of supernatural tv serial 10 29 Ki Aakhri Dastak Star Bharat
आयुषी भावे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांच साल की उम्र से ही कथक सीखती रहीं अभिनेत्री आयुषी भावे ने मुंबई मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। छह साल पहले वह मुंबई और महाराष्ट्र की श्रावण क्वीन हनीं, फिर मराठी चैनल जी युवा के सेलेब्रिटी मराठी डांस सेलेब्रिटी डांस शो युवा डांसिंग क्वीन का हिस्सा रहीं आयुषी भावे जल्द ही हिंदी धारावाहिकों के दर्शकों को अपने रूप जाल में बांधने आ रही हैं। वह एक पारलौकिक कहानी का हिस्सा बनी हैं, जिसमें वह अभिनेता राजवीर सिंह और अभिनेत्री शांभवी सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

Yuva Dancing Queen Aayushi Bhave to be part of supernatural tv serial 10 29 Ki Aakhri Dastak Star Bharat
आयुषी भावे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुषी भावे के पिता जितेंद्र महाराष्ट्र से और उनकी मां निशा उत्तराखंड से हैं। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और विल्सन कॉलेज में पढ़ाई करने वाली आयुषी ने समाज शास्त्र में एम.ए. किया है और मराठी मनोरंजन जगत में उनका काफी नाम रहा है। फिल्म ‘तमाशा लाइव’ में काम कर चुकी आयुषी जल्द ही एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शो '10:29 की आखिरी दस्तक' के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। आयुषी भावे इस शो में बिंदु का किरदार निभाएंगी।

Yuva Dancing Queen Aayushi Bhave to be part of supernatural tv serial 10 29 Ki Aakhri Dastak Star Bharat
आयुषी भावे (10:29 की आखिरी दस्तक) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने नए किरदार को लेकर उत्साहित आयुषी कहती हैं, "मैं '10:29 की आखिरी दस्तक' शो में बिंदु का किरदार निभा रही हूं और मैं इस किरदार को निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस शो की कहानी बहुत दिलचस्प है और मेरे द्वारा निभाए गए अन्य किरदारों से यह किरदार बहुत अलग है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuva Dancing Queen Aayushi Bhave to be part of supernatural tv serial 10 29 Ki Aakhri Dastak Star Bharat
आयुषी भावे - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुषी बताती हैं, “बिंदु के रूप में मेरी भूमिका बहुत दिलचस्प है। वह बहुत ही जिदादिल महिला है जो थोड़ी विचित्र भी है और प्रत्येक एपिसोड के साथ मेरा किरदार कहानी की नई परतें खोलेगा जो इसके हर रहस्य को उजागर करेगा। दर्शकों के लिए यह कहानी बहुत रोचक होने वाली हैं जो उन्हें इससे जोड़े रखेगी और वे आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित होंगे।"

विज्ञापन
Yuva Dancing Queen Aayushi Bhave to be part of supernatural tv serial 10 29 Ki Aakhri Dastak Star Bharat
आयुषी भावे - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक बिंदु का किरदार इस शो की कहानी का केंद्र है, जो कई रहस्य और उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। जैसे-जैसे कहानी सामने आएगी, दर्शक उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होंगे और उस रहस्य और उत्साह का अनुभव करेंगे जो '10:29 की आखिरी दस्तक' शो में देखने को मिलने वाला है। धारावाहिक '10:29 की आखिरी दस्तक' जल्द ही स्टार भारत पर प्रसारित होने वाला है।

Ananya Panday: ओटीटी पर 'कॉल मी बे' के जरिए धमाल मचाएंगी अनन्या पांडे, शो की रिलीज की तारीख का हुआ एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed