{"_id":"691c0053911094d0a70e674e","slug":"zubeen-gargs-birth-anniversary-special-films-that-define-his-cinematic-journey-2025-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रोई रोई बिनाले' के अलावा जुबीन गर्ग की इन फिल्मों ने दिखाया उनका सिनेमा का सफर, अदाकारी के साथ किया निर्देशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'रोई रोई बिनाले' के अलावा जुबीन गर्ग की इन फिल्मों ने दिखाया उनका सिनेमा का सफर, अदाकारी के साथ किया निर्देशन
गायक जुबीन गर्ग असम के सांस्कृतिक आइकन थे। उन्होंने असमिया और हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए। यही नहीं वह कई असमिया फिल्मों से भी जुड़े रहे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रोई रोई बिनाले' में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी की। आज जुबीन गर्ग के फैंस उनकी 52वीं बर्थ एनिवर्सरी मना रहे हैं। ऐसे में हम उनकी कुछ फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं।
2 of 7
मोन जाई
- फोटो : सोशल मीडिया
मोन जाई
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मोन जाई' में जुबीन गर्ग ने अभिनय किया और इसका निर्देशन किया। इसमें उन्होंने एक ऐसे नौजवान की भूमिका निभाई जो बेरोजगार रहता है। इस फिल्म में संघर्ष, दोस्ती और हताशा को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म से उनकी छवि एक गंभीर फिल्म निर्माता के तौर पर बनी।
3 of 7
मिशन चाइना
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन चाइना
साल 2017 में रिलीज हुई असमिया फिल्म 'मिशन चाइना' एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। जुबीन ने इस फिल्म में अभिनय किया। वह इसके लेखन, निर्देशक और निर्माता थे। फिल्म में दमदार एक्शन सीन दिखाए गए। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंचनजंघा
- फोटो : यूट्यूब
कंचनजंघा
फिल्म 'कंचनजंघा' (2019) में जुबीन गर्ग ने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया जो आदर्शवादी होता है। फिल्म के जरिए उन्होंने सामाजिक अन्याय, बेरोजगारी और नौकरशाही की उदासीनता के मुद्दों को उठाया। कहा जाता है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि यह जुबीन का सामाजिक संदेश था।
विज्ञापन
5 of 7
गाने की आने
- फोटो : यूट्यूब
गाने की आने
फिल्म 'गाने की आने' (2016) में जुबीन गर्ग ने मशहूर सिंगर की भूमिका निभाई। इसमें दिखाया गया कि एक सिंगर रिश्तों को बनाने और अपने हुनर को चमकाने के लिए कितनी मेहनत करता है। इस फिल्म के गानों को जुबीन ने कंपोज किया। फिल्म के जरिए उन्होंने उस दुनिया को करीब से दिखाया जिसे वह जी रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।