फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैंडसम मर्दों की अलमारी में होती हैं ये चीजें, जानें उनके 4 सीक्रेट्स

Thu, 14 Jun 2018 10:18 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Grooming Tools Every Man Should Have In Wardrobe For Good Looks
Rohit Khandelwal
लुक्स और पर्सैनलिटी को लेकर सिर्फ महिलाएं ही फिक्रमंद नहीं रहतीं। पुरुष भी अपनी ग्रूमिंग के लिए मेहनत करते हैं। स्किन केयर से लेकर हेयर स्टाइलिंग तक और फिटिंग कपड़ों से लेकर ट्रेंडी एक्सेसरीज तक पर ध्यान देते हैं। वैसे तो ये सारी चीजें हर पुरुष के पास होती हैं। मगर कुछ लड़के चोरी-छिपे अपनी अलमारी ऐसी चीजें रखते हैं जिनका इस्तेमाल करके वे सामने वाले को इंप्रेस करते हैं और उनके मन में गहरी छाप छोड़ते हैं।


 
Grooming Tools Every Man Should Have In Wardrobe For Good Looks
man using perfume
परफ्यूम
लड़कियां सबसे ज्यादा उन लड़कों के प्रति अाकर्षित होती हैं जिनके शरीर से खुशबू आती है। इसी बात का ख्याल रखते हुए लड़के अपने वार्डरोब में बॉडी मिस्ट या यूडी कोलोन जरूर रखते हैं। नहाने के फौरन बाद वह इन्हें शरीर पर लगाते हैं और दिनभर उनके शरीर से भीनी-भीनी खुशबू आती है।

 
Grooming Tools Every Man Should Have In Wardrobe For Good Looks
Eyebrow
आईब्रो प्लकर
आईब्रो का शेप सही हो तो चेहरा भी आकर्षक दिखता है। जो लड़के अपने लुक को लेकर संजीदा होते हैं उनकी अलमारी में आईब्रो प्लकर भी होता है ताकि जब भी आईब्रो का शेप बिगड़े,वो उसे सेट कर सकें। हालांकि, ज्यादातर लड़के सैलोन जाकर थ्रेडिंग करवा लेते हैं लेकिन जब भी वह लंबी ट्रिप पर जाते हैं अपने साथ प्लकर ले जाना नहीं भूलते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Grooming Tools Every Man Should Have In Wardrobe For Good Looks
handsome
फेसवॉश
लड़कों की अलमारी में फेयरनेस क्रीम भले ना हो लेकिन हर्बल फेस वॉश जरूर होता है। लड़कियां एक बार भले ही बेबी सोप से काम चला लें, जो लड़के अपने लुक्स को लेकर गंभीर होते हैं वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करते। वैसे यह उनके लिए जरूरी भी है। बेबी सोप सौम्य होते हैं। लड़कियों की त्वचा नाजुक होती है इसलिए उनका काम चल जाता है। मगर लड़कों की सख्त त्वचा पर बेबी सोप बेअसर होता है। 

 
विज्ञापन
Grooming Tools Every Man Should Have In Wardrobe For Good Looks
man in beard
ट्रिमर
जिन लड़कों के चेहरे पर बेतरतीब ढंग से दाढ़ी आती है, उन्हें क्लीन शेव रखना चाहिए। मगर जिनके चेहरे पर घनी दाढ़ी उगती है और वे मैच्योर लुक चाहते हैं उन्हें अपनी दाढ़ी ट्रिम करते रहना चाहिए। कई पुरुष अपने ट्रैवल किट में इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर रखते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed