फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी की शॉपिंग में नकली लेदर जैकेट तो नहीं खरीद लाए, ऐसे पहचानें

Tue, 31 Oct 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 31 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
The easiest way to identify real leather
Leather Jacket

सर्दियां आ रही हैं और शायद आप लोगों ने इससे बचने के लिए अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी। ऐसे में ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप चमड़े की कोई जैकेट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि मार्केट में असली चमड़ा बोलकर आपको नकली माल चिपकाने वाले बहुत से ठग मिल जाएंगे। याद रखें इन्हीं दिनों बाजार में ये लोग अपना डेरा जमा लेते हैं। 



पढ़ें- ये एक टॉफी खाइए और बदन को महकाइए, दिनभर रहें फ्रेश


 
The easiest way to identify real leather
Leather
अब आप सोच रहे होंगे कि इनसे कैसे बचा जाए..? असली चमड़ा पहचानने का जो सरल उपाय हम आपको बताने वाले हैं ये आपको जीवन भर काम आएगा। दरअसल, हम आपको असली चमड़े की पहचान के साथ नकली और असली चमड़े के बीच का फर्क बताने वाले हैं।  


 
The easiest way to identify real leather
Leather
ये है चमड़े को पहचानने के आसान तरीका
चमड़े को पहचानने का एक आसान तरीका है उसे दबाकर या खींचकर देखना। अगर चमड़ा असली है तो इसमें सिकुड़न और खिंचाव नजर आएगा और अगर नकली है तो इस पर कोई फर्क नहीं दिखेगा। खरीदने से पहले चमड़े के जैकेट को अच्छी तरह छूकर और महसूस कर जांच लें। जैकेट की सामग्री में हल्की-फुल्की खराबी असली चमड़े की पहचान है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The easiest way to identify real leather
Leather
असली चमड़े से प्लास्टिक या केमिकल की गंध नहीं आती है, जबकि असली चमड़े के जैकेट को खींचने पर उसमें बहुत बारीक छेद नजर आते हैं, जो की रोमछिद्रों के छेद जैसे होते हैं। जबकि कृत्रिम चमड़े के जैकेट को खींचने पर ऐसा कुछ आपको नजर नहीं आएगा। 

 
विज्ञापन
The easiest way to identify real leather
Leather Jacket
असली चमड़े का जैकेट छूने पर मुलायम व कोमल स्पर्श देगा, जबकि नकली चमड़ा कठोर महसूस होता है। असली चमड़े के जैकेट को मोड़ने या खींचने पर लचीलापन और रंग में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। वहीं नकली चमड़ा कठोर व सख्त बना रहेगा। असली चमड़ा जल्दी खराब नहीं होता और यह 10 साल से अधिक समय तक टिका रह सकता है। इसलिए भी लोग इसे लेना ज्यादा पसंद करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed