Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Malaika Arora glamorous look at screening of rrkpk actress take bag worth more than 2 lakh
{"_id":"64c21ed79369b5d7550c7ad3","slug":"malaika-arora-glamorous-look-at-screening-of-rrkpk-actress-take-bag-worth-more-than-2-lakh-2023-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: लाखों का बैग लेकर फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ग्लैमरस लुक पर डालें नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Malaika Arora: लाखों का बैग लेकर फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ग्लैमरस लुक पर डालें नजर
Malaika Arora: हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग हुई थी। इस स्क्रीनिंग में कई बड़े सितारे पहुंचे। सभी का लुक एक से बढ़कर एक था। फिल्म की स्कीनिंग के लिए एक ऐसी अभिनेत्री भी पहुंची थीं, जिनको देखकर लोगों की सांसे थम जाती हैं। दरअसल, इस इवेंट पर मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ पहुंची थी। मलाइका का लुक देखकर एक बार फिर से लोग उन्हें देखते रह गए।
एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप के साथ बॉस लेडी लुक कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने साथ जो बैग कैरी किया था, उसने लोगों को अपनी ओर आकर्षिक किया। इस बैग की कीमत लाखों रुपये थी। मलाइका के इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा इस इवेंट में मलाइका के बेटे का स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आया। अरहान काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
अरहान के लुक पर डालें नजर
सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा के बेटे की, तो अरहान इस इवेंट में व्हाइट जींस, स्लिमफिट शर्ट और सफेद स्नीकर्स पहन कर पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को हल्का मेसी करके रखा हुआ था।
3 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका लुक था सबसे क्लासी
अब बात करते हैं मलाइका के लुक की तो एक्ट्रेस ने इवेंट में सूट के नीचे फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थीं, वहीं ऊपर ब्लेजर स्टाइल जैकेट काफी जच रही थी। इसे मलाइका ने लो-कट नेकलाइन के टॉप के साथ पेयर किया था। उनकी हील्स भी काफी ज्यादा क्लासी लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
रेड लिप्स में दिखाया ग्लैमरस अंदाज
मलाइका ने अपने ऑल ब्लैक लुक के साथ काफी बोल्ड मेकअप कैरी किया था। होंठों पर लगी लाल रंग की लिपस्टिक उनके लुक को पूरा कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
लाखों का था बैग
अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक क्लच पकड़ा था। सिंपल सा दिखने वाला ये क्लच लग्जरी लेबल फेंडी का था। पायथन स्किन टेक्सचर के हैंडल वाले बैग की कीमत 3,290 डालर्स है। अगर भारतीय रुपयों में इसकी बात करें तो ये 2,69,778 रुपये के बराबर होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।