Propose Day 2025: प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है, जिसे 8 फरवरीको मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है जो अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं और अपने क्रश या पार्टनर को अपने दिल की बात बताने का सही मौका ढूंढ रहे होते हैं। प्रपोज डे प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा मौका होता है। बस सही वक्त, सही जगह और सच्चे दिल से अपनी फीलिंग्स शेयर करें।
यदि आप भी इस प्रपोज डे कुछ ऐसा ही करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपने लुक पर ध्यान अवश्य दें। यहां हम लड़कों के साथ-साथ लड़कियों के लिए भी कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि सही लुक के साथ हर कोई अपने क्रश को प्रपोज कर सके।
2 of 7
जगह के हिसाब से कपड़े चुनें
- फोटो : instagram
जगह के हिसाब से कपड़े चुनें
अगर आप किसी कैफे या पार्क में अपने क्रश को प्रपोज कर रहे हैं, तो कपड़े कैज़ुअल लेकिन क्लासी लुक चुनें। यदि आप किसी रोमांटिक डिनर डेट पर जा रहे हैं, तो फॉर्मल या सेमी-फॉर्मल लुक बेस्ट रहेगा। अगर कोई खास थीम (जैसे समुद्र किनारे, गार्डन, या पार्टी) हो, तो उसी के अनुसार कपड़े चुनें।
3 of 7
कलर सेलेक्शन पर दें ध्यान
- फोटो : Adobe
कलर सेलेक्शन पर दें ध्यान
प्रपोजल के दौरान आपके कपड़े सही रंग के होना जरूरी है। ब्लू, व्हाइट, ब्लैक, बेज और पेस्टल शेड्स क्लासी और अट्रैक्टिव लगते हैं। अगर आप थोड़ा बोल्ड दिखना चाहते हैं, तो डार्क रेड, मैरून या नेवी ब्लू ट्राई कर सकते हैं। कपड़ों का सिलेक्शन करते समय ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा चमकदार या भड़कीले न हों।
4 of 7
लड़कों के लिए हैं ये टिप्स
- फोटो : instagram
लड़कों के लिए हैं ये टिप्स
अगर कैजुअल लुक चाहिए तो अच्छी फिटिंग वाली शर्ट और डेनिम जींस पहनें। अगर सेमी-फॉर्मल लुक चाहते हैं तो एक सॉलिड ब्लेजर और अंदर टी-शर्ट पहन सकते हैं। अगर आप किसी हाई-एंड रेस्तरां में प्रपोज कर रहे हैं, तो वेल-फिटेड सूट पहनें। इसके साथ अच्छे स्नीकर्स, लोफर्स या फॉर्मल शूज आपके लुक को कम्प्लीट करेंगे।
5 of 7
लड़कियों के लिए स्टाइल टिप्स
- फोटो : instagram
लड़कियों के लिए स्टाइल टिप्स
एलिगेंट और सिंपल ड्रेस/स्कर्ट-टॉप पहन सकती हैं। यदि कैज़ुअल डेट पर प्रपोज करने का प्लान है तो डेनिम और ट्रेंडी टॉप अच्छा रहेगा। कुछ एथनिक कैरी करना है तो हल्का इंडो-वेस्टर्न कुर्ता या एथनिक ड्रेस भी शानदार लगेगा। आउटफिट के हिसाब से ही कंफर्टेबल हील्स, सैंडल या स्टाइलिश स्नीकर्स ट्राई करें।