Bridal Beauty Tips 2025: 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है और इसके साथ ही शुभ कार्यों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। यही वो समय होता है जब लोग सगाई, शादी और अन्य मांगलिक कार्यों की तैयारियों में जुट जाते हैं।
{"_id":"68ccd436aa795844d90767d3","slug":"wedding-season-2025-essential-skin-care-routine-to-get-glowy-skin-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Season 2025: अगर नवरात्रि में होने वाली है सगाई, तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन और पाएं नेचुरल ग्लो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Wedding Season 2025: अगर नवरात्रि में होने वाली है सगाई, तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन और पाएं नेचुरल ग्लो
Fri, 19 Sep 2025 09:45 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:45 AM IST
सार
Bridal Beauty Tips 2025: 22 सिंतबर से शुरू हो रहे नवरात्रि के त्योहार के साथ शुभ कार्यों का भी शुभारंभ हो जाएगा। ऐसे में अगर आपकी सगाई इन्हीं दिनों में है, तो खास स्किन केयर टिप्स फॉलो करें।
विज्ञापन
नवरात्रि में होने वाली है सगाई तो ये स्किन केयर रूटीन फॉलो कर लें
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला स्टेप
- फोटो : Adobe stock
पहला स्टेप
अगर आप सगाई के दिन दमकना चाहती हैं तो सबसे पहले जरूरी है स्किन की डीप क्लीनिंग... इसके लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद 5–7 मिनट तक हल्की भाप लें। स्टीम लेने से चेहरे के पोर्स खुलेंगे और गंदगी बाहर निकलेगी। अब एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे को साफ कर लें।

दूसरा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप
चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करने के बाद माइल्ड स्क्रब को चेहरे पर अप्लाई करें। ध्यान रखें कि ये ज्यादा हार्श न हो। इससे स्किन डैमेज हो सकती है। माइल्ड स्क्रब लेकर उसे चेहरे पर लगाएं और 4-5 मिनट तक मसाज करें। इससे डेड स्किन, ब्लैकहेड्स हटते हैं और त्वचा सॉफ्ट व स्मूद होती है।

तीसरा स्टेप
- फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप
अब बारी आती है तीसरे स्टेप की तो उसमें आप चाहें तो घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेसन, हल्दी और दही का पैक क्लीन, ब्राइट और ग्लोइंग स्किन के लिए परफेक्ट माना जाता है। स्किन यदि ऑयली है तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक इस्तेमाल करें। ड्राई स्किन वालों के लिए शहद और एलोवेरा जेल का फेसपैक सही रहता है। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

आखिरी स्टेप
- फोटो : Adobe stock
आखिरी स्टेप
सबसे आखिर में चेहरे पर पहले तो टोनर लगाएं। इसकी जगह आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। टोनर के बाद एक लाइट वेट मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आपके पास है, तो विटामिन सी या हाइलूरॉनिक एसिड सीरम है तो वो लगाएं।