सब्सक्राइब करें

JEE Main: जेईई मेन में गोरखपुर शहर के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया मान

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Brilliant performance of meritorious city of Gorakhpur in JEE Main
जेईई - फोटो : अमर उजाला।

ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) मेन 2022 में शहर के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रगति अग्रवाल ने 99.96 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करके शहर का मान बढ़ाया है। श्रेयश मिश्रा ने 99.91, रितेश सिंह ने 99.85 और मंजुल गुप्ता ने 99.63 परसेंटाइल स्कोर हासिल करके कमाल किया।



जेईई मेन प्रथम का नतीजा सोमवार सुबह जारी हुआ, लेकिन नतीजा अपलोड होने में समय लग गया। इससे विद्यार्थियों को दिक्कत हुई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जो नतीजे जारी किए हैं, उसके मुताबिक गोरखपुर के मेधावियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल से कक्षा 12वीं की पढ़ाई करने वाले प्रगति अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। एबीसी क्लासेस के श्रेयस मिश्र ने भी कमाल किया है। अरिहंत करियर इंस्टीट्यूट के रितेश सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है। मोमेंटम बेतियाहाता चौक के मंजुल गुप्ता ने भी श्रेष्ठ परसेंटाइल प्राप्त किया है।

 

Trending Videos
Brilliant performance of meritorious city of Gorakhpur in JEE Main
छात्र नमन कुमार - फोटो : अमर उजाला।
जेईई मेन द्वितीय का आयोजन 21 से 30 जुलाई तक
जेईई मेन सेकेंड का आयोजन 21 से 30 जुलाई के बीच कराया जाएगा। इसके नतीजे अगस्त में आएंगे, फिर आईआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित जेईई एडवांस के ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। जेईई एडवांस के फार्म सात से 11 अगस्त के बीच भरे जाने हैं। 28 अगस्त को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 11 सितंबर को आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

नमन कुमार को मिले 99.33 परसेंटाइल
आरपीएम एकेडमी के छात्र नमन कुमार ने 99.33 परसेंटाइल स्कोर किए हैं। मैथमेटिक्स में 99.18 परसेंटाइल स्कोर है। इससे नमन व उनके परिजन गदगद हैं। नमन का कहना है कि स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों के सहयोग से लक्ष्य हासिल करने में आसानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brilliant performance of meritorious city of Gorakhpur in JEE Main
प्रगति अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला।

मोमेंटम छात्रसंघ चौराहा : प्रगति अग्रवाल ने बढ़ाया शहर का मान
छात्रसंघ चौराहा स्थित मोमेंटम व पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में झंडा गाड़ा है। 200 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सफल विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट व विद्यालय जाकर जश्न मनाया। निदेशक इंजीनियर संजीव कुमार, राजेश कुमार और संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई।

निदेशक ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उत्साहित करने वाली है। अब विद्यार्थी जेईई एडवांस का पेपर देंगे और इसे क्रैक करके आईआईटी में दाखिला प्राप्त करेंगे। इस बार की सर्वश्रेष्ठ रैंक आई है। प्रगति अग्रवाल ने 99.96 परसेंटाइल हासिल करके कमाल किया है। हिमांशु कुमार ने 99.87, हर्ष झा ने 99.68, अभिषेक सिंह ने 99.62, विपुल मिश्रा ने 99.52, तरुण श्रीवास्तव ने 99.29, सोनू झा ने 99.28, प्रियांशु मौर्य ने 99.27 व वंशिका तुलस्यान ने 99.21 परसेंटाइल प्राप्त किए। 13 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99 से अधिक परसेंटाइल स्कोर किया। इस मौके पर सीएल मौर्या, डीपी त्रिपाठी, सोनू कसौधन, आरके सिंह, सागर आनंद, पंकज पांडेय, मधुसूदन सिंह, संदीप यादव, अभिषेक सिंह व अवनीश मिश्रा मौजूद रहें।

 

Brilliant performance of meritorious city of Gorakhpur in JEE Main
मोमेंटम बेतियाहाता - फोटो : अमर उजाला।

मोमेंटम बेतियाहाता : मंजुल गुप्ता को मिली शानदार सफलता  
बेतियाहाता चौक स्थित मोमेंटम के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में शानदार सफलता हासिल की है। मंजुल गुप्ता ने 99.63 परसेंटाइल हासिल करके कमाल किया है। मोहम्मद आसिफ ने 99.51, आशीष सिंह ने 99.40 प्रखर त्रिपाठी ने 99.39, आदर्श गुप्ता ने 99.51, आर्युष त्रिपाठी ने 98.86, अस्मी श्रीवास्तव ने 98.80, तन्मय गुप्ता ने 98.74, अंशुल जायसवाल ने 98.60, मृदुलराज गौड़ ने 98.26 और अतुल राय ने 98.08 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किए हैं।
निदेशक इंजीनियर विकास अग्रवाल और इंजीनियर अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि 200 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अब जेईई एडवांस की तैयारी पर ध्यान देना है। एडवांस में सफलता के बाद आईआईटी में दाखिला मिलता है। शिक्षक सुबोध, अभिषेक, ओम गौतम, सीपी, पंकज, अनूप, शत्रुंजय, राम, संदीप, वरून, बीजे और सुनील के बेहतरीन मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया है। मोमेंटम खजांची चौक के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। जेई एडवांस में संस्था के विद्यार्थियों का सर्वाधिक सेलेक्शन होता है।

 

विज्ञापन
Brilliant performance of meritorious city of Gorakhpur in JEE Main
एबीसीसी क्लासेस - फोटो : अमर उजाला।

एबीसीसी क्लासेस : किसान के बेटे श्रेयश ने किया कमाल
जेईई मेन में एबीसी क्लासेस का नतीजा अच्छा है। श्रेयश मिश्रा ने 99.91 परसेंटाइल स्कोर करके मान बढ़ाया है। श्रेयश के पिता किसान हैं। रितेश सिंह ने 99.83, स्वतंत्र द्विवेदी ने 99.73 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। निदेशक इंजीनियर नवनीत सिंह और इंजीनियर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का रिजल्ट शानदार है। शिक्षक व विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई है। पंकज जोशी ने 99.43 परसेंटाइल, अमन शुक्ला ने 99.11, सोनाली कन्नौजिया ने 99.08, विशाल सिंह व यथार्थ त्रिपाठी ने 99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। अमित सिंह ने 98.63, अक्षय विश्वकर्मा ने 97.80 फीसदी, अनमोल राज वर्मा ने 97.50, गौरव केशरवानी 96.49, आर्यन प्रताप सिंह ने 95.84 और रामेंद्र पांडेय ने 92.43 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। अब जेईई एडवांस में बेहतरीन प्रदर्शन का इरादा है।

अरिहंत करियर इंस्टीट्यूट : रितेश सिंह ने बढ़ाया मान
अरिहंत करियर इंस्टीट्यूट के 80 फीसदी विद्यार्थियों ने जेईई मेन में सफलता हासिल की है। रितेश सिंह ने 99.85 परसेंटाइल स्कोर करके शहर का मान बढ़ाया है। ऐमन की परसेंटाइल 99.47 है। कुल दीपक ने 98.5, श्रेयांश सिंह ने 98.5, सिद्धांत दुबे ने 98.4, आशीष कुमार सिंह ने 95.6 और अस्मित ने 95 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि जेईई मेन का रिजल्ट उत्साहित करने वाला है। शिक्षकों को कड़ी मेहनत से विद्यार्थियों को नई राह मिली है। निदेशक नितिन श्रीवास्तव और सह निदेशक अमित वर्मा ने नई राह दिखाई है। सफल विद्यार्थी जेईई एडवांस में बेहतरीन रैंक लाएंगे और आईआईटी में दाखिले की राह आसान बनाएंगे।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed