सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने गोरखपुर में कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, बोले- भाजपा सरकार में बिछा सड़कों का जाल

अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated and laid foundation stone of many projects in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर की पहचान जल्द ही औद्योगिक नगरी के रूप में होगी। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं रोजगार मिल जाएगा। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सहजनवां के त्रिपुरारी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जोड़ा जा रहा है। लिंक एक्सप्रेस वे बनाने का काम भी चल रहा है। इसके दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनेगा। देश, विदेश की कंपनियां निवेश करने की इच्छा जता चुकी हैं। इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा गोरखपुरवासियों को मिलेगा।
CM Yogi Adityanath inaugurated and laid foundation stone of many projects in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधन व पैसे की कमी नहीं है। मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने घघसरा को नगर पंचायत बनाए जानेे पर बधाई दी। कहा कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इससे भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि अब तक चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। सबसे ज्यादा नियुक्ति शिक्षकों की हुई है।

 
Trending Videos
CM Yogi Adityanath inaugurated and laid foundation stone of many projects in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम ने कहा कि एक्सप्रेस- वे को गोरखपुर से जोड़ देने से औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और लोगों का पलायन रुकेगा। पिछली सरकार ने प्रदेश के विकास के बजाय अपना विकास किया। भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया शिक्षकों की नियुक्ति और भवन का निर्माण कार्य किया। मोदी सरकार ने गांवो के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं। जिसमें गरीबो के लिए आवास, शौचालय, आरोग्य बीमा, किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated and laid foundation stone of many projects in Gorakhpur
जनसभा को संबोधित करते सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने बोला अखिलेश पर हमला
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। सांसद ने कहा कि अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का बताया है, यह उनका डर है। अखिलेश भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से डरे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। लिहाजा, गलत बयानी कर रहे हैं। वैक्सीन विज्ञानियों व चिकित्सकों ने परिश्रम से बनाया है। इसके बावजूद सपा नेता भाजपा की वैक्सीन बता रहे हैं। यह डर भी अच्छा है। साफ है 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। अब सिर्फ विकास की बात होती है।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated and laid foundation stone of many projects in Gorakhpur
कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
पिपरौली को टाउन एरिया बनाने की मांग
सहजनवां से भाजपा विधायक शीतल पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। साथ ही कहा कि सहजनवां क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। हर तरफ से फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी इसी क्षेत्र से होकर जाएगा। कालेसर- जंगल कौड़िया फोरलेन से नेपाल तक की राह आसान हो गई है। पहले उनवल और अब घघसरा को नगर पंचायत का दर्जा देकर जनता को बड़ी सौगात दी है। फरसाडांड़ पुल, अनंतपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय, हरदी में पॉलिटेक्निक और पिपरौली क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज का निर्माण चल रहा है। विधायक ने पिपरौली को टाउन एरिया बनाने की मांग की है। खजनी विधायक ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed