{"_id":"62ce5b5986eba425355d41e2","slug":"cm-yogi-adityanath-listen-complaint-in-janata-darbar-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janta Darbar: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- थाने पर ही निपटाया जाए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janta Darbar: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- थाने पर ही निपटाया जाए मामला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक बार फिर दोहराया कि थाना और तहसील स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं किया जाए।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला फरियादियों की गोद में बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके। पहले बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें दुलारा, चाकलेट दिया फिर महिलाओं से प्रार्थनापत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं।
गुरु पूर्णिमा पर शिवावतारी गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां 150 के करीब फरियादियों की समस्याएं सुनी। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यात्री निवास में इंतजार कर रहे 700 के करीब फरियादियों के लिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनकी समस्याएं सुनें। यहां सर्वाधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व से जुड़ी हुई आईं।
Trending Videos
2 of 5
बच्ची को दुलार कर चॉकलेट देते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएमकृष्ण करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्णा कुमार विश्नोई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार से पहले मुख्यमंत्री ने गो सेवा की और हमेशा की तरह अपने श्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 298 करोड़ 81 लाख 72 हजार रुपये से अधिक की लागत वाली 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 164 करोड़ 77 लाख 95 हजार रुपये से होने वाले 27 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। लोकार्पित परियोजनाओं में बांसगांव-उरुवा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, मानीराम-बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण,गुलरिहा-रामनगर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, पीपीगंज-अकटहवा-कल्याणपुर-नवापार मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, रोहिन नदी के बाएं तट पर बनरहा तटबंध का सुदृढ़ीकरण व उच्चीकरण, वसुंधरा मोड़ से तुर्रा नाले तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य शामिल है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उनमें बाढ़ बचाव व सड़क निर्माण की परियोजनाएं भी शामिल हैं।
वहीं बृहस्पतिवार की सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। फिर सुबह 10 बजे मानसरोवर मंदिर में जाकर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहां से निकलने के बाद सुबह 11 बजे तारामंडल स्थित योगी राज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कोटेदारों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने की घोषणा भी कर सकते हैं। इसके बाद वह लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
7.64 करोड़ से मानसरोवर मंदिर, रामलीला मैदान का हुआ है सुंदरीकरण
सावन के पहले दिन यानी 14 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी, पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व वाले मानसरोवर शिव मंदिर और वहीं पर स्थित रामलीला मैदान अंधियारी बाग के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। मानसरोवर शिव मंदिर को सजाने-संवारने में 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसी तरह मानसरोवर शिव मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान (अंधियारी बाग) का जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण 1. 64 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। रामलीला मैदान में स्थित डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण भी कराया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।