सब्सक्राइब करें

'थप्पड़' ने कराया रणजीत बच्चन का कत्ल, सामने आया चौंकाने वाला सच, पांच दावे निकले झूठे

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
shocking truth revealed on Ranjeet Bachchan Murder five claims turned out to be false
रणजीत बच्चन हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ने तरह-तरह के दावे किए लेकिन जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला था। रणजीत बच्चन की हत्या दूसरी पत्नी स्मृति श्रीवास्तव ने अपने प्रेमी देवेंद्र के साथ मिलकर करवाई।



जांच के दौरान रणजीत बच्चन हत्याकांड को लेकर कई तरह की थ्योरियों पर काम किया। चाहे वह रणजीत बच्चन के अवैध संबंध की ओर इशारा हो, लेन देन को लेकर हुए विवाद हों, तीन शादियों को लेकर उठ रहे सवाल हों या हिंदूत्व के दुश्मनों की चाल हो। सभी थ्योरियां फेल साबित हुईं।

Trending Videos
shocking truth revealed on Ranjeet Bachchan Murder five claims turned out to be false
रणजीत बच्चन हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

रणजीत बच्चन का कत्ल की मुख्य जड़ एक 'थप्पड़' बताया जा रहा है, जोकि रणजीत ने अपनी दूसरी पत्नी स्मृति को लगाया था, जब उसने 17 जनवरी को मैरिज एनिवर्सरी पर रणजीत के साथ होटल जाने से इनकार कर दिया था। दोनों लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे पर मिले थे। रणजीत अपनी मैरिज एनिवर्सरी को स्मृति के साथ सेलिब्रेट करना चाहता था, लेकिन स्मृति के इनकार पर भड़के रणजीत ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसे जानकर, गुस्साए देवेंद्र ने रणजीत को मारने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shocking truth revealed on Ranjeet Bachchan Murder five claims turned out to be false
रणजीत बच्चन हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

अवैध संबंधों की ओर हुआ था इशारा: रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अवैध संबंधों व रुपये के लेनदेन की ओर आगे बढ़ी। रणजीत बच्चन के मोबाइल से मिले कई महिलाओं के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने पूछताछ की। उनमें से कुछ नंबरों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी शुरू कर दी गई। वहीं मोबाइल पर मिले डिटेल के आधार पर रणजीत से सोशल साइट पर जुड़े लोगों के बारे मे जानकारी जुटाई। सोशल साइट पर रणजीत बच्चन के साथ जुड़े लोगों में गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी के लोग शामिल हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। इनसे रणजीत की लंबी बातचीत और चैटिंग भी मिली थी।

shocking truth revealed on Ranjeet Bachchan Murder five claims turned out to be false
- फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के प्रापर्टी डीलर से था लेनदेन का विवाद : एसटीएफ ने गोरखपुर से जिस प्रापर्टी डीलर को उठाकर लखनऊ पुलिस को सौंपा है, उससे बच्चन के पहले काफी करीबी संबंध थे। उसी ने गुलरिहा क्षेत्र के पतरका टोले में उनको जमीन भी दिलाई थी। बताते हैं बाद में उनके बीच लेनदेन का विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते उसने हत्या की साजिश रची। कई अन्य लोगों से भी बच्चन का लेनदेन का विवाद होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
shocking truth revealed on Ranjeet Bachchan Murder five claims turned out to be false
- फोटो : अमर उजाला

स्कूल संचालक व ठेकेदार की हुई थी तलाश
पुलिस अधिकारियों ने रणजीत हत्याकांड में गोरखपुर का कनेक्शन खंगाल रही है। इसके लिए गोरखपुर पुलिस से संपर्क किया है। वहीं के रहने वाले एक स्कूल संचालक और एक ठेकेदार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार से रणजीत बच्चन का रुपये का लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। वह काफी दिनों से रणजीत से जुड़ा था। वह उनकेघर में होने वाले हर छोटे-बडे़ आयोजन में शामिल होता था। ठेकेदार काफी करीबी बताया जा रहा है। उसके जरिए कुछ काम भी रणजीत ने कुछ लोगों को दिलाया था। इस मामले में रुपये का लेनदेन होना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed