फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शादी के 19 दिन पहले युवक पर तेल डालकर लगाई आग, बीएसएफ जवान के भाई की मौत

Sat, 03 Apr 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर (बड़हलगंज)।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर (बड़हलगंज)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Apr 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
young man burning alive in gorakhpur before marriage
मृतक राकेश। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां बड़हलगंज इलाके के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात घर के बरामदे में सो रहे बीएफएफ जवान के भाई राकेश चौरसिया पर तेल छिड़ककर कुछ लोगों ने जला दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की 19 दिन बाद शादी थी।



 

young man burning alive in gorakhpur before marriage
सां - फोटो : सोशल मीडिया

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस व फोरेसिंक टीम जांच कर रही है। राकेश का बड़ा भाई नितेश बीएसएफ में तैनात है। जानकारी के मुताबिक, मकरंदपुर गांव के मानिक चंद का बेटा राकेश (22) सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह घर के बरामदे में सोया था। रात करीब डेढ़ बजे कुछ युवक आए और उसपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। बगल में युवक के चाचा व चचेरा भाई भी सोए थे। जिन्हें हमलावरों ने पकड़ लिया था।

 

young man burning alive in gorakhpur before marriage
मृतक राकेश। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

राकेश के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य भी आ गए तो आरोपी भागने लगे। बदमाशों की तलाश में जुटे गांव वालों ने रात में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार, होली के दिन भी राकेश पर कुछ युवकों ने डीजल फेंका था। लेकिन उसने व घरवालों ने होली के हुड़दंग में मजाक समझा और पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस आशनाई, आपसी रंजिश आदि बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
young man burning alive in gorakhpur before marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

21 अप्रैल को होनी थी शादी
राकेश की 16 अप्रैल को तिलक व 21 अप्रैल को शादी होनी थी। लेकिन इसी बीच उसकी मौत से घर में मातम पसर गया है।

बड़हलगंज इंस्पेक्टर मनोज राय ने कहा कि मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। क्योंकि पास में ही उसका भाई और अन्य लोग भी सोए थे। घटना रात करीब एक बजे हुई और पुलिस को ढाई बजे सूचना दी गई है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।  

 

विज्ञापन
young man burning alive in gorakhpur before marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
यह सवाल खुदकुशी की ओर कर रहे इशारा
  • आसपास सोए थे घरवाले, सिर दीवार की ओर था और वहीं से तेल नीचे की ओर आना
  • अगर कोई दूसरा जलाता है तो आदमी भागेगा और फिर उसे बुझाने की कोशिश करने वाले झुलस ही जाते है, इसमें ऐसा ना होना
  • घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना देना
  • शरीर के आगे और पीछे दोनों तरफ जलना, अगर सोने में जलाया जाता है तो पीछे का हिस्सा बच सकता था
  • आमतौर पर कोई पेट्रोल फेंकेगा तो सामने से फेंकेगा यानी पैर के हिस्से की ओर जलना चाहिए था
  • घर में एक युवती ने भी कुछ साल पहले शादी तय होने के बाद कर ली थी खुदकुशी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed