सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आफत की बाढ़: देवरहा बाबा के आश्रम में भरा पानी, चबूतरे पर खड़ी हैं दो दर्जन गायें, खड़ा हुआ चारे का संकट

अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Sep 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Flood of deoria Water filled in Devraha Baba ashram
देवरिया में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले के बरहज में सरयू नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों से स्थिर है। फिर भी तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत बरकरार है। नदी खतरे के निशान से 1.65 मीटर ऊपर बह रही है। सरयू नदी के दियारा में विश्व प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा के आश्रम में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन द्वारा दो नावों की व्यवस्था की गई है। दिन-प्रतिदिन हो रही पानी की बढ़ोतरी से लोगो में दहशत है। आश्रम जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी करीब 5 फीट तक भरा हुआ है। वहीं देवरहा बाबा आश्रम पर दर्जनों की संख्या में गाय हैं। गायों के लिए दियारा क्षेत्र में ही करीब 500 एकड़ चारागाह की भूमि है। चारों तरफ पानी भर जाने से आश्रम पर गायों के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। गायों के लिए आश्रम पर रखा गया भूसा पानी जाने के कारण खराब हो गया है। गायों को आश्रम के पास एक ऊंचे चबूतरे पर बांध कर रखा गया है। गायों के चारे के लिए अभी तक कोई भी प्रशासनिक सहायता नहीं उपलब्ध कराई गई है। आश्रम पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास अभी भी अपनी गायों व शिष्यों के साथ आश्रम पर रुके हुए हैं। उनका कहना है की पानी बढ़ने के साथ ही यहां पर जहरीले जीव-जंतु निकल रहे हैं। यहां पर प्रशासन को पशुओं के चारे की व्यवस्था करनी चाहिए।
Trending Videos
Flood of deoria Water filled in Devraha Baba ashram
देवरिया में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नगर के रगरगंज और केवटलिया वार्ड में पानी भर गया है। नाव के जरिए लोगों की आवाजाही हो रही है। सरयू नदी थाना घाट पर बने मीटर गेज पर खतरे के निशान 66.50 से 1.65 मीटर ऊपर 68.15 मीटर पर बह रही है। रगरगंज और केवटलिया वार्ड में लोगों के घरों तक नदी का पानी घुस गया है। देवार के 26 टोलों तक पानी पहुंच गया है। जबकि राप्ती नदी से घिरे भदिला प्रथम मैरुंड हो गया है। नदी के जलस्तर में पिछले दिनों हुई बेतहाशा वृद्धि से रामजानकी मार्ग और बिनवापुरी के निकट कपरवार-रुद्रपुर मार्ग तक पानी पहुंच गया है। सरयू के उग्र होने से तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। जगह-जगह बंधों के टूटने की सूचना से लोग हताश हो गए हैं। कुछ जगहों पर रतजगा किया जा रहा है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर थमने से कुछ हद तक राहत महसूस की जा रही है। हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood of deoria Water filled in Devraha Baba ashram
देवरिया में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ से घिरे दर्जनों गांव, सड़क तक पहुंची नदी
सरयू और राप्ती नदी के उफान से बरहज क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के जद में आ गए हैं। जबकि नदी सड़कों के ऊपर से होकर बहने लगी है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भदिला प्रथम, परसियां-विशुनपुर देवार सहित अन्य जगहों पर 22 नावें लगाई गई हैं। बेलडांड़, नदी में विलीन कुरह परसियां पिच मार्ग, पटेल नगर, संत रविदास मार्ग आदि सड़कों पर पानी बह रहा है। रगरगंज में नगरपालिका के मुक्तिधाम को जाने वाले मार्ग पर पानी आ जाने से शवदाह के लिए आने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चारों ओर पानी ही पानी होने के कारण दूर-दराज से आए लोग सड़कों के किनारे अंत्येष्टि करने पर विवश हैं।
Flood of deoria Water filled in Devraha Baba ashram
देवरिया में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
12 घंटे शांत रहने के बाद फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर
सरयू नदी का जलस्तर पल-पल बदल रहा है शनिवार को भी नदी का जलस्तर कई बार बदलता नजर आया। सुबह अपने बहाव से तटवर्ती लोगों को बेचैन करने वाली नदी दोपहर में स्थिर हो गई। इससे इलाके के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली और 4 घंटे बाद नदी फिर से बढ़ने लगी।
विज्ञापन
Flood of deoria Water filled in Devraha Baba ashram
देवरिया में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, नदी रेगुलेटर पर शाम 4 बजे नदी 65.50 मीटर पर बह रही थी। जो खतरे के निशान से 1.20 मीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटे में सरयू का रुख देख ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों को 1998 में आई बाढ़ का भय सताने लगा है। नदी के उतार-चढ़ाव से लग रहा है कि आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और विकराल हो सकती है। केंद्रीय जल आयोग के जे ई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी में कल से उतार चढाव हो रहा है निगरानी रखी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed