{"_id":"5f16e3b58ebc3e63b376746d","slug":"gorakhpur-flood-news-flood-water-enter-in-thirty-village-after-increase-in-water-level-of-rivers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, राप्ती अब भी लाल निशान से ऊपर, 31 गांव बाढ़ के पानी से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, राप्ती अब भी लाल निशान से ऊपर, 31 गांव बाढ़ के पानी से घिरे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राप्ती नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बड़ी गंडक और घाघरा नदी में पानी तेजी से बढ़ा है। घाघरा नदी अयोध्या में खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, उधर, सोमवार को जिले के दो और गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। अब ऐसे गांवों की संख्या 31 हो गई है।
2 of 5
गोरखपुर बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़े के मुताबिक सोमवार को अयोध्या में घाघरा नदी सुबह 92.550 मीटर पर बह रही थी जो शाम को 92. 670 पर पहुंच गई। यहां खतरे का निशान 92.730 मीटर पर है। वहीं राप्ती नदी गोरखपुर में सुबह 75.160 मीटर पर बह रही थी।
3 of 5
गोरखपुर बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
शाम को 75.165 मीटर पर पहुंच गई। कुआनों नदी चंद्रदीप घाट पर शाम को 89.1320 पर बह रही थी। रोहिन नदी का जलस्तर त्रिमोहानी घाट पर सुबह 82.090 था। यह शाम को घटकर 82.070 मीटर पर आ गया। बड़ी गंडक नदी का जलस्तर पर वाल्मीकि नगर बैराज पर सुबह 108.110 मीटर पर था, शाम को यह 108. 410 पहुंच गया। शाम को यहां से 244600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले कुछ दिनों से नेपाल की पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश न होने से जिले की ज्यादातर नदियों का जलस्तर स्थिर है या फिर उतार पर है। हालांकि मंगलवार को घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में बहने वाली कुआनो और रोहिन का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
5 of 5
गोला बाजार के पास घाघरा नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
31 गांव बाढ़ के पानी से घिरे
जिले में अब तक 31 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इन गांवों से लोगों के आने जाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। जिले में एनडीआरएफ भी तैनात कर दी गई है। सर्वाधिक सहजनवां तहसील के 16 गांव पानी से घिरे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।