{"_id":"6981a034c4250ac6df0c3088","slug":"gorakhpur-priya-murder-case-accused-concealed-his-identity-after-killing-priya-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: प्रिया के कत्ल के बाद प्रेमी ने खुद की पहचान छिपाने के लिए किया ये काम, CCTV में आखिरी मूवमेंट; फुल स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रिया के कत्ल के बाद प्रेमी ने खुद की पहचान छिपाने के लिए किया ये काम, CCTV में आखिरी मूवमेंट; फुल स्टोरी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:50 PM IST
सार
यूपी में मुंबई की प्रिया की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या उसके प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। आरोपी विजय 26 जनवरी को पत्नी और प्रेमिका संग ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा था। 30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के पास प्रिया का नग्न शव मिला था।
गोरखपुर के पीपीगंज थाना इलाके में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने पहचान के बाद हत्या का खुलासा कर दिया है। गोरखपुर में लव ट्रायंगल में महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी के रूप में महिला की पहचान हुई है। महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर और उसकी पत्नी ने मिलकर की थी। पुलिस ने पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर प्रिया की हत्या की थी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया था।
इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे।
Trending Videos
2 of 17
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी। यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गतिविधियां
पीपीगंज पहुंचने पर रुपये को लेकर ऑटो चालक से विवाद हुआ, जिसे वहां मौजूद एक परिचित व्यक्ति ने सुलझाया। यही व्यक्ति बाद में हत्याकांड का अहम सुराग बना। इसके बाद विजय ने ससुर से स्कूटी मंगवाई। स्टेशन रोड पर प्रिया एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
4 of 17
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
नशे में बार-बार हंगामा कर रही थी प्रिया
रात करीब 10 बजे तीनों स्कूटी से सहजनवां की ओर रवाना हुए। रास्ते में कई बार रुककर शराब पी गई। नशे की हालत में प्रिया बार-बार हंगामा कर रही थी। पुल के पास झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला के जागने और चिल्लाने के बाद तीनों शांत हुए।
विज्ञापन
5 of 17
गोरखपुर में घटनास्थल पर पेड़ और आसपास में खून के छींटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहचान मिटाने के लिए चेहरे और सिर पर किए थे वार
पुलिस के अनुसार, प्रिया को उग्र हालत में देख विजय और संध्या ने उसे घर न ले जाने का फैसला किया और हत्या की साजिश रची। सुनसान स्थान पर नशे की हालत में अचेत प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए ईंट से चेहरे और सिर पर वार किए गए। उसके कपड़े उतारकर स्कूटी में रख दिए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।