सब्सक्राइब करें

प्रिया हत्याकांड: अफेयर, लिव-इन और मंदिर में शादी, फिर भी विजय ने दूसरी लड़की से किया विवाह; अब पत्नी संग मारा

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Feb 2026 12:12 PM IST
सार

गोरखपुर में हुए प्रिया हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'पति-पत्नी और वो' की इस कहानी में भरोसे का कत्ल भी हुआ है। आरोपी प्रेमी ने भरोसा देकर मुंबई से प्रिया को गोरखपुर बुलाया। यहां मंदिर में साथ जीने-मरने की कसमें तक खाईं। फिर भी उसने दगा दे दिया। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर प्रिया को मार डाला।

विज्ञापन
Gorakhpur Priya Murder Case Update Live-In Relationship and Murder UP Crime News in Hindi
Gorakhpur Priya Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में प्रिया हत्याकांड 'पति-पत्नी और वो' के साथ ही भरोसे के कत्ल की भी कहानी है। सहजनवां के विजय के प्यार में पागल प्रिया उसके साथ की चाह में मुंबई से भागी चली आई। यहां विजय ने मंदिर में साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। यहीं से शुरू हुआ विजय का शातिरपना। 


प्रिया उसकी साजिशें समझ नहीं पाई जिसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि विजय और अन्य आरोपियों ने बचने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उनकी कलई खोल दी।
Trending Videos
Gorakhpur Priya Murder Case Update Live-In Relationship and Murder UP Crime News in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति-पत्नी और ससुर गिरफ्तार
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने सोमवार को इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या और साजिश रचने के आरोप में विजय के ससुर रामबिलास साहनी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Priya Murder Case Update Live-In Relationship and Murder UP Crime News in Hindi
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी के साथ मिलकर प्रिया को मार डाला
पूछताछ में विजय ने स्वीकार किया कि वह प्रिया के दबाव से डर चुका था। पत्नी के साथ मिलकर उसने सुनियोजित तरीके से हत्या की। एसपी साउथ ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विजय कुमार साहनी मूल रूप से सहजनवां थाना क्षेत्र के माडर गांव पोस्ट पाली का रहने वाला है। 
 
Gorakhpur Priya Murder Case Update Live-In Relationship and Murder UP Crime News in Hindi
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय को 2012 में मिली नौकरी
वह लंबे समय से महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चारकोप, कांदिवली में रह रहा था। विजय ने हाईस्कूल और कॉमर्स से ग्रेजुएशन मुंबई से ही अपने बड़े भाई के पास रहकर की। वर्ष 2012 में उसे एक प्राइवेट बैंक में एजेंट की नौकरी मिली।

 
विज्ञापन
Gorakhpur Priya Murder Case Update Live-In Relationship and Murder UP Crime News in Hindi
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान प्रिया के संपर्क में आया था विजय
काम के सिलसिले में विजय ने विज्ञापन के जरिये अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया। इसी नंबर के माध्यम से प्रिया शेट्टी उसके संपर्क में आई। प्रिया एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और क्लाइंट उपलब्ध कराने के बदले विजय से कमीशन लेती थी। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed