{"_id":"5e0d9b958ebc3e87f7369948","slug":"gorakhpur-violence-accused-pictures-again-release-give-information-and-take-prize","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फिर जारी हुईं उपद्रवियों की तस्वीरें, लिखा-बताएं पहचान, ले जाएं इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फिर जारी हुईं उपद्रवियों की तस्वीरें, लिखा-बताएं पहचान, ले जाएं इनाम
Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंद दिशाहीन युवकों ने कौम को परेशानी में डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को गोरखपुर में धारा 144 लागू होने के बावजूद तकरीबन 150 अज्ञात लोगों ने इकट्ठा होकर मदीना मस्जिद चौराहे के पास उपद्रव किया। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। चौकी इंचार्ज नखास अवधेश चंद्र मिश्र की तहरीर पर 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आज फिर से उपद्रवियों की तस्वीरें जारी करते हुए लिखा गया है कि इनकी पहचान बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
गोरखपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की हिंसा के मामले में अब कुल चार मुकदमे दर्ज हो गए हैं। इसमें से तीन कोतवाली और एक राजघाट थाने में दर्ज है। गोरखपुर के मीडिया सेल ने आज फिर से रिलीज जारी की कि दिनांक 20.12.2019 को जनपद गोरखपुर में उपद्रवियों/पथराव करने वाले निम्न व्यक्ति चिन्हित/वांटेड है। सभी लोग इनको पहचाने और इन व्यक्तियो की सूचना पुलिस दे, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा एवं उचित इनाम दिया जायेगा।
गोरखपुर पुलिस ने जुमे की नमाज के लिए अपील जारी की
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोरखपुर पुलिस ने इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के लिए अपील जारी की है।
आप सभी जनपदवासी जिम्मेदार व शान्तिप्रिय नागरिक है । जनपद में धारा 144 लागू है । अतः कोई भी बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन/सभा व सोशल मीडिया (फेसबुक/व्हाट्सएप/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) पर दुष्प्रचार/भ्रामक सन्देश व आपत्तिजनक टिप्पणी न करें जिससे कानून व्यवस्था/सौहार्द बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनपद में शान्ति व्यवस्था / सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। गोरखपुर पुलिस आप सब की सुरक्षा हेतु कृत संकल्पित है ।
आप सभी जनपदवासी जिम्मेदार व शान्तिप्रिय नागरिक है । जनपद में धारा 144 लागू है । अतः कोई भी बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन/सभा व सोशल मीडिया (फेसबुक/व्हाट्सएप/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) पर दुष्प्रचार/भ्रामक सन्देश व आपत्तिजनक टिप्पणी न करें जिससे कानून व्यवस्था/सौहार्द बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनपद में शान्ति व्यवस्था / सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। गोरखपुर पुलिस आप सब की सुरक्षा हेतु कृत संकल्पित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
संभ्रात लोगों की मदद से पुलिस अफसरों के पास पहुंचे कई आरोपितों के परिवार वाले।
- फोटो : अमर उजाला
नखास चौकी प्रभारी ने कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि 20 दिसंबर को शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद तकरीबन 150 अज्ञात लोगों ने इकट्ठा होकर मदीना मस्जिद चौराहे के पास उपद्रव किया। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने धरना शुरू कर दिया। भीड़ मदीना मस्जिद से आगे बढ़ रही थी तो पुलिस ने उन्हें रोका। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन
पूरे शहर में पुलिस बल तैनात।
- फोटो : अमर उजाला
बीते 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद गोरखपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल लोगों की तस्वीरें पहले भी जारी की गई थीं। साथ ही पुलिस ने ये अपील भी की थी कि सभी लोग इन्हें पहचानें और इन व्यक्तियों की सूचना पुलिस को निम्न नम्बरों ( Sho कोतवाली 9454403517, Co कोतवाली 9454401411, Sp City 9454401054) पर दें, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा एवं उचित इनाम दिया जायेगा।