सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देर रात तक आनंद और उल्लास में डूबे रहे शहरवासी, पटाखों की गूंज के बीच बोले- हैप्पी न्यू ईयर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Happy New year 2021 celebration in gorakhpur latest photos
New Year Celebration 2021 - फोटो : अमर उजाला।
नए साल के आगमन की खुशी में शहरवासी गुरुवार को सुबह से देर रात तक आनंद और उल्लास में डूबे रहे। जिसे देखो, वह 2020 की विदाई और 2021 के स्वागत के उल्लास में नजर आया। रात में घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची, शहर पटाखों से गूंज उठा। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के नजारे देखने को मिले। सभी ने एक स्वर में बोला- हैप्पी न्यू ईयर। हालांकि कोरोना संकट के कारण इस बार क्लब, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल आदि में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।
Happy New year 2021 celebration in gorakhpur latest photos
New Year Celebration 2021 - फोटो : अमर उजाला।
ज्यादातर लोगों ने घरों में ही नए साल का जश्न मनाया। दिन में रामगढ़ ताल, नौका विहार, रेल म्यूजियम, सिटी मॉल, एडी मॉल, ओरियन मॉल, वीनस मॉल और सभी प्रमुख मंदिरों और पार्कों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। खिली धूप ने नववर्ष के आगमन की खुशियों को दोगुना कर दिया। सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होने कारण युवाओं ने दोस्तों संग घर में ही जश्न मनाया।
Trending Videos
Happy New year 2021 celebration in gorakhpur latest photos
New Year Celebration 2021 - फोटो : अमर उजाला
मॉल में रही रौनक, कराया गया कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के सिटी मॉल, एडी मॉल, ओरियन मॉल, वीनस मॉल आदि में बृहस्पतिवार को खूब रौनक रही। इन मॉल्स को नए वर्ष की थीम पर सजाया गया था। सुबह से ही इन जगहों पर युवाओं की आवाजाही अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक रही। इस दौरान मॉल्स में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New year 2021 celebration in gorakhpur latest photos
New Year Celebration 2021 - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
सोशल मीडिया पर चला शुभकामनाओं का दौर
सोशल मीडिया पर नए साल के आगमन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैक वीडियो सहित अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जमकर नए साल के बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन
Happy New year 2021 celebration in gorakhpur latest photos
New Year Celebration 2021 - फोटो : अमर उजाला।
20 लाख के फूलों का हुआ कारोबार
नए साल के जश्न के साथ लोगों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल और बुके देकर शुभकामनाएं दीं। गोलघर, मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता से लेकर असुरन तक फूलों के स्टॉल पर खूब भीड़ दिखी। 20 रुपये में मिलने वाला रोज स्टिक 30 रुपये तक में बिका। फूल कारोबारी समीर राय ने बताया कि गुलाब के फूल नासिक, पुणे और भोपाल से मंगाए गए हैं। वहीं जरबेरा के फूल पुणे के साथ लखनऊ से मंगाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed