सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: सीएम योगी से BSF जवान ने लगाई गुहार, बोला- बेटा मेरी हत्या कर नौकरी पाना चाहता है, CM ने कहा- तत्काल ढूंढा जाए

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 May 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Janta Darbar CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में 800 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन में उमड़े फरियादियों से एक-एक कर सीएम योगी आदित्यनाथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए थानों और तहसीलों में समस्याओं के निस्तारण पर सवाल खड़े किए। कहा कि यहां आने वाले फरियादियों की भीड़ यह बताती है कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो रहा। असंतुष्ट लोग बार-बार एक ही समस्या लेकर आ रहे। सीएम ने निर्देश दिया कि पारदर्शिता के साथ पीड़ित के साथ न्याय होना चाहिए।

महाराज जी! मेरा बेटा मेरी हत्या कर सरकारी नौकरी लेना चाहता है

जनता दर्शन में हरपुर बुदहट इलाके के रहने वाले सियाराम सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि वे बीएसएफ से हैं। लेकिन बेटा संदीप गलत आदतों का शिकार है। उसने अपनी मां के जेवर, लाइसेंसी बंदूक और कीमती सामान चोरी कर लिया है। उनके बैंक खाते से भी रुपये निकाल लिए हैं। अब वह उनकी हत्या कर सरकारी नौकरी पाना चाहता है। सीएम उनके लिखित आवेदन को लेते हुए पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि इनके बेटे को ढूंढे और कार्रवाई करें।

 

Trending Videos
Janta Darbar CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 7.15 से 9.10 बजे तक हिंदू सेवाश्रम एवं यात्री निवास में जनता दर्शन में फरियादियों से मिले। तकरीबन 800 लोगों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल कर उनका लिखित आवेदन लिया। शेष 300 के करीब लोगों से सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। मंदिर में फरियादी सुबह 6.30 बजे ही काफी संख्या में पहुंच चुके थे। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कुछ लोगों से गोरखनाथ मंदिर के लालकक्ष में भी मुलाकात की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janta Darbar CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्व एवं थानों से जुड़े सर्वाधिक मामले

जनता दर्शन में सर्वाधिक मामले जमीन से संबंधित राजस्व और थानों से जुड़े थे। इनमें ऐसे कई मामले थे जो पहले भी जनता दर्शन में सीएम के समक्ष आए थे लेकिन फरियादी निस्तारण की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। कुछ मामलों में तो जमीनों की पैमाइश किए बिना ही, दोनों पक्षों पर थानों से निरोधात्मक कार्रवाई कर निस्तारण कर दिया गया था, जिस पर सीएम ने सवाल खड़े किए। तमाम मामले जमीन विवाद में हिस्सा और घरेलू हिंसा के भी आए। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लोगों ने उपचार के लिए भी सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रार्थना पत्रों का इस्टीमेट बनवा कर शासन को भेजे, किसी व्यक्ति का उपचार पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए।
 

Janta Darbar CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गो-सेवा कर कालू एवं गुल्लू को दिया प्यार
सीएम योगी आदित्यनाथ शक्तिमंदिर में पूजन करने के बाद सुबह मठ से बाहर आए तो सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते गोशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों के बीच तकरीबन 10 मिनट का वक्त गुजारा। उसके बाद वापस भ्रमण करते साधना भवन पहुंचे। यहां अपने श्वान गुल्लू एवं कालू को भी प्यार दुलार दिया।
 

विज्ञापन
Janta Darbar CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया

खजनी चौतरवां के रामबलि केवट जनता दर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को दी लिखित शिकायत में बताया कि उन्हें नेवासे में खेत और जमीन मिली थी। इस जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्हें खेती नहीं करने दे रहे। गांव जाने पर मारपीट करते हैं। धमकिया देते हैं। उधर गिरधरगंज की रहने वाली सुमन बताया कि उनके पति राम आशीष वर्मा दहेज के लिए प्रताडित कर रहे हैं। जान से मारने की भी कोशिश की। केस दर्ज कराया लेकिन थाने के विवेचक ने पति से मिलकर गंभीर धाराएं हटा दी। उधर पति लगातार धमकियां दे रहा है। सीएम योगी ने कारवाई का आश्वासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed