गोरखपुर की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी बाबा के 15 दिवसीय चार धाम की यात्रा से सोमवार को गोरखपुर पहुंची। यहां युवा दर्पण की ओर से चेतना तिराहे भव्य स्वागत किया गया।
किन्नर महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी पहुंची गोरखपुर, वीडियो में देखें ऐसे किया गया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा दर्पण के संरक्षक पंडित नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में संस्था के सदस्य सुबह 10 बजे चेतना तिराहे पहुंचे पर जहां किरन बाबा का फूलमाता पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वहां किन्नर समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया।
स्वागत के बाद गोरखपुर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी बाबा ने बताया कि हम लोगों का अपना कोई नहीं है। हमारे लिए यजमान ही सब कुछ होता हैं। आज जो स्वागत गोरखपुर में हमारा किया गया यह एक सपने की तरह लग रहा है।
महामंडलेश्वर किरन बाबा यजमानों के लिए छठ का पूजा करती हैं। तीन दिन निर्जल व्रत रहती हैं हजारों की तादाद में छठ पूजा देखने के लिए लोग इनके पीपीगंज के आवास पर आते हैं। महामंडलेश्वर किरन बाबा की अगर बात करे तो करोना काल में भी लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों तक हर रोज भोजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री का वितरण कराती थी।