सब्सक्राइब करें

पुलवामा में शहीद हुए विजय मौर्य के प्रतिमा का हुआ अनावरण, नम आखों से पिता को देखती रही बेटी

डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Feb 2020 06:47 PM IST
सार

  • शहीद विजय मौर्य की छह फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
  • छपिया जयदेव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग
  • पिता को निहारती रही आराध्या

विज्ञापन
martyred Vijay Maurya statue unveiling after Pulwama attack
martyred Vijay Maurya - फोटो : अमर उजाला।

एक साल पहले जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद भटनी के छपिया जयदेव गांव निवासी विजय कुमार मौर्य की पहली बरसी पर शुक्रवार को उनकी छह फीट प्रतिमा का अनावरण किया गया। शहीद गेट, शहीद के दरवाजे तक जाने वाली सड़क का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान शहीद की बेटी आराध्या  अपने पिता को नम आंखों से देखती रही।

Trending Videos
martyred Vijay Maurya statue unveiling after Pulwama attack
martyred Vijay Maurya - फोटो : अमर उजाला।

भटनी के छपिया जयदेव गांव में शहीद विजय मौर्य के परिवारवालों ने अपनी जमीन पर करीब 20 लाख की लागत से विजय कुमार मौर्य के नाम शहीद पार्क बनवाया है। पार्क में छह फीट ऊंची प्रतिमा राजस्थान से मंगवा कर लगाया गया। शुक्रवार को प्रथम शहीद दिवस पर उनकी बेटी आराध्या ने प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शहीद गेट और शहीद के घर तक जाने वाली सड़क का लोकार्पण किया।

पिता को निहारती रही आराध्या, लोगों के छलके आंसू
शहीद पिता के प्रतिमा का अनावरण करने के बाद ढाई साल की आराध्या मां के साथ खड़ी कभी प्रतिमा को निहार रही थी तो कभी भीड़ को। यह नजारा देख मौजूद हर किसी के आंखों से आंसू छलक उठे। प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी, भाई अशोक मौर्य और भाभी दुर्गावती देवी की आंखें भी नम थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
martyred Vijay Maurya statue unveiling after Pulwama attack
martyred Vijay Maurya - फोटो : अमर उजाला।

इस मौके पर शहीद के पैतृक गांव भटनी के छपिया जयदेव में सुबह से अधिकारियों-नेताओं का तांता लगा रहा। प्रतिमा और शहीद विजय की स्मृति में पार्क, उनके परिवार ने अपने खर्चे से अपनी जमीन पर बनवाया है। परिवार का कहना है कि शहादत के बाद प्रशासन ने पार्क बनवाने का वादा किया था, लेकिन जब छह महीने बाद तक किसी स्तर से कोई पहल नहीं हुई तो खुद ही पार्क बनवाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद, डीएम, एसपी के साथ क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटी रही।

डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र सहित जिले के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। सांसद ने कहा कि विजय कुमार मौर्य की शहादत को देश कभी भूल नहीं पाएगा। इस दौरान रामपुर कारखाना के विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ल, मानवेंद्र नाथ तिवारी, रामऔतार कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, विंदेश कुशवाहा, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

martyred Vijay Maurya statue unveiling after Pulwama attack
martyred Vijay Maurya - फोटो : अमर उजाला।

रैली निकाल विजय अमर रहे का लगाएं गए नारे
शहीद विजय कुमार मौर्य की पहली बरसी पर छपिया जयदेव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बिना बुलाए हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने उन्हें नम आंखों से याद किया। लोग अपने घर से तिरंगा हाथ मे लिए विजय मौर्य अमर रहे का नारा लगाते छपिया जयदेव पहुंचे। सांसद रवींद्र कुशवाहा, डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र सहित हजारों लोगों ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। समारोह राष्ट्रगान से शुरू हुआ।

विज्ञापन
martyred Vijay Maurya statue unveiling after Pulwama attack
martyred Vijay Maurya - फोटो : अमर उजाला।

जिला पंचायत की ओर से बनवाए गए तोरणद्वार और विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने किया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शहादत सम्मान समारोह शुरू हुआ तो पूरा परिसर शहीद विजय कुमार मौर्य अमर रहे के नारे से गूंज उठा। समारोह में दूर-दूर से पहुंचे हजारों लोगों ने शहीद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हुई सभा में लोगों ने पुलवामा की शहादत को याद किया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed