फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगाए चर्च और घर, आज रात जन्म लेंगे प्रभु यीशु

Fri, 24 Dec 2021 02:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Dec 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 celebration will start on today night
Merry Christmas 2021 - फोटो : अमर उजाला।
क्रिसमस पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मसीही समुदाय के घरों व गिरजाघरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। मसीही समाज आज मध्य रात्रि प्रभु यीशु का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाएगा।


सेंट जोसेफ महागिरजाघर सिविल लाइंस में मां मरियम का मंदिर आकर्षक रूप से सजाया गया है। सामने चरनी का निर्माण किया गया है इसके पीछे गौशाला है जहां अपनी भीड़ और पशुओं के साथ चरवाहे हैं, स्वर्ग दूत एंजेल की भी तस्वीर बनाई गई हैं। साथ ही स्वर्ग दूतों के बीच में बाल रूप प्रभु यीशु मसीह की झांकी एक टोकरी में रखी गई है। सेंट मार्क चर्च स्टैनपुर पादरी बाजार, सेंट जॉन चर्च बशारतपुर, क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक, एंड्रयूज चर्च कौवा बाग, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा, पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार, फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा, सैंट एंथोनी चर्च धर्मपुर आदि चर्च भी रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगा रहे हैं।
Merry Christmas 2021 celebration will start on today night
Merry Christmas 2021 - फोटो : अमर उजाला।

बाजार में रौनक

क्रिसमस के मद्देनजर शुक्रवार को सुबह से बाजारों में रौनक दिखी। शहर के गोलघर, रेती चौक, आजाद चौक, बशारतपुर, रेलवे स्टेशन सहित तमाम मसीही मोहल्लों में दुकानों को सजाया गया है। चॉकलेट, कैंडी गिफ्ट, क्रिसमस केक की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
Merry Christmas 2021 celebration will start on today night
Merry Christmas 2021 - फोटो : अमर उजाला।

क्रिसमस ट्री का हुआ आयोजन

सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में रेव्ह रोशन लाल के नेतृत्व में और सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में  यूथ फैलोशिप द्वारा रेव्ह संजय विंसेंट के नेतृत्व में क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। सेंट मार्क चर्च स्टैनपुर पादरी बाजार में रेव्ह अजीत लॉरेंस के नेतृत्व में कैंडल लाइट जुलूस निकाला गया जो चर्च से स्टैनपुर चौराहा  होते हुए चर्च परिसर में आकर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 celebration will start on today night
Merry Christmas 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी

मान्यता के अनुसार प्रभु यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर के पहले पहर अर्थात 24 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 से तीन के बीच हुआ था। इसलिए इस दिन रात के 12 बजते ही गिरजाघरों में प्रभु आगमन की खुशी में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। दूसरे दिन 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 celebration will start on today night
Merry Christmas 2021 - फोटो : अमर उजाला।

यहां आयोजित होंगे कार्यक्रम

  • सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में रात्रि 11:00 बजे वॉच नाइट सर्विस
  • सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में शाम पांच बजे प्रेयर
  • सेंट जोसेफ महा गिरजाघर में रात्रि 9:30 बजे  कैरल गीत के साथ ग्रीटिंग्स व केक बिशप थॉमस थिरूमट्टम के द्वारा काटा जाएगा
  • सेंट मार्क चर्च स्टैंनपुर पादरी बाजार में मिडनाइट सर्विस रात्रि 11 बजे के साथ बोनफायर का आयोजन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed