फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा कैबिनेट मंत्री को हराकर गोरखपुर के विधायक बने थे डॉ. आरएमडी, योगी आदित्यनाथ को दिया था इसका श्रेय

Sun, 30 Aug 2020 09:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Aug 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
MLA Dr RMD aggrwal story BJP government gave notice accused of indiscipline on Radha Mohan of gorakhpur
सीएम योगी के साथ नगर विधायक डॉ आरएमडी व अन्य।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भाजपा विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हमलावर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को भाजपा ने संगठन व सरकार विरोधी माना है। साथ ही नोटिस देकर सात दिन में जवाब-तलब किया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि किस तरह से डॉ. आरएमडी का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था।

MLA Dr RMD aggrwal story BJP government gave notice accused of indiscipline on Radha Mohan of gorakhpur
सीएम योगी और नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि वर्ष 2002 में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ ने शिव प्रताप शुक्ला के मुकाबले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को हिंदू महासभा के बैनर तले मैदान में उतार दिया था। उस वक्त डॉ. अग्रवाल को कोई जानता भी नहीं था।

MLA Dr RMD aggrwal story BJP government gave notice accused of indiscipline on Radha Mohan of gorakhpur
अपने परिवार के साथ विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद योगी के सघन अभियान का परिणाम यह निकला कि डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को 20 हजार से अधिक मतों से हराकर पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। इसका पूरा श्रेय उन्होंने तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Dr RMD aggrwal story BJP government gave notice accused of indiscipline on Radha Mohan of gorakhpur
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नगर विधायक डॉ आरएमडी तमाम मुद्दों पर सोशल मीडिया पर खुली राय रखते हैं। कई बार संगठन व सरकार की लाइन से हटकर पोस्ट लिखते हैं। इसी क्रम में आजकल पीडब्लूडी के सहायक अभियंता केके सिंह के तबादले के मामले को लेकर भी नगर विधायक सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं।

विज्ञापन
MLA Dr RMD aggrwal story BJP government gave notice accused of indiscipline on Radha Mohan of gorakhpur
नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

नगर विधायक के पोस्ट का संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर ही प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने डॉ. आरएमडी अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नगर विधायक के द्वारा सरकार व संगठन की छवि धूमिल करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर की जा रही है। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस संदर्भ में विधायक को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed