फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता को संसद में 'ड्रग्स' के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, हाथ से गईं सात से अधिक फिल्में

Wed, 30 Dec 2020 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
MP Ravi Kishan not get seven movie projects due to raising voice against drugs in Parliament
भारतीय संसद। - फोटो : पीटीआई
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने संसद में ड्रग्स के मामले में आवाज उठाने के कारण अबतक सात से अधिक बड़े प्रोजेक्ट गंवा दिए हैं। हालांकि उन्हें इस बात का कोई परवाह नहीं है। इस मामले में उन्होंने कहा कि मेरे हाथ से फिल्म और वेब सीरीज जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैंने देश के भविष्य और भारत के युवाओं के लिए आवाज उठाई है। देश के युवाओं के लिए सब कुर्बान है।
MP Ravi Kishan not get seven movie projects due to raising voice against drugs in Parliament
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने कहा कि ऐसे नुकसान का मुझे अंदाजा था लेकिन मैं इन बातों से रुकने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि सदन में ड्रग्स का मामला उठाने के बाद से कई फोन आए जिसमें उन्हें प्रोजेक्ट का हिस्सा न होने की बात कही गई। लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है।
MP Ravi Kishan not get seven movie projects due to raising voice against drugs in Parliament
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : twitter @ravikishann
गौरतलब है कि सदन में ड्रग्स का मामला उठाने के बाद सांसद रवि किशन को ड्रग्स माफियाओं से धमकी भी मिली थी। उन्होंने कहा कि मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं, मैंने युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के लिए आवाज उठाई है। मैंने कभी अपने जीवन की परवाह नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Ravi Kishan not get seven movie projects due to raising voice against drugs in Parliament
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
धमकी दिए जाने के सवाल पर सांसद रविकिशन ने कहा था कि 'मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने अपनी आवाज युवाओं, फिल्म इंडस्ट्री और बच्चों के भविष्य के लिए उठाई है और मेरी आवाज हमेशा न्याय के लिए उठती रहेगी। देश के भविष्य के लिए दो-चार गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं है।'
विज्ञापन
MP Ravi Kishan not get seven movie projects due to raising voice against drugs in Parliament
सदर सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
ये है मामला
बता दें कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने के पहले दिन रवि किशन के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। रवि किशन ने सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच को लेकर लोकसभा में कहा था कि ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड भी है। रवि किशन ने कहा था, 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की लत काफी ज्यादा है। कई लोगों को पकड़ लिया गया है। एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं वह इस पर सख्त कार्रवाई करें, दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें सजा दे जिससे की पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed