{"_id":"68ee05837ef77bdded00349e","slug":"murder-at-deoria-medical-college-underwear-and-bed-sheet-police-entangled-between-four-and-two-paths-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मर्डर: अंडवियर और बेड शीट...इन रास्तों पर उलझी पुलिस; यहां का निकला रजिस्टर में दर्ज फोन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मर्डर: अंडवियर और बेड शीट...इन रास्तों पर उलझी पुलिस; यहां का निकला रजिस्टर में दर्ज फोन नंबर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:33 PM IST
सार
देवरिया पुलिस की जांच में पता चला है कि अशोक सिर्फ सर्जिकल वार्ड में 25 सितंबर को बेड सीट लपेटा था, वह अंडरवियर नहीं पहना था, मगर पानी की टंकी के पास जहां उसकी शर्ट और बेड सीट मिली, वहां पर एक अंडवियर और दोनों पैर के मोजे मिले थे।
विज्ञापन
1 of 11
देवरिया पानी के टंकी में मिला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में छह अक्तूबर को पानी की टंकी में मिली लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक (61) की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि पानी की टंकी में डाले जाने से पहले अशोक की सांसें धम चुकीं थीं क्योंकि फेफड़े में पानी नहीं गया था।
इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इस तरह कई सुराग हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं और पुलिस के शक की सुई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग पर टिकी है। पुलिस अब कातिलों को बेनकाब करने में जुटी है। शातिराना ढंग से वारदात को अंजाम देने से गुत्थी सुलझाने में वक्त लग रहा है। सोमवार को भी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मेडिकल कॉलेज में जमी रही।
2 of 11
एंबुलेंश में बैठा अशोक और पानी की टंकी जिसमें मिली थी उसकी लाश
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव इलाके के विश्व कॉम्प्लेक्स चंद्रोदय के सामने रहने वाले अशोक गवांडे का शव छह अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज भवन के छत पर बनी पानी की टंग में मिली थी। टंकी के बाहर उसका नीले रंग की शर्ट और मेडिकल कॉलेज की चादर को पुलिस ने बरामद किया था।
3 of 11
डीएम दिव्या मित्तल ने किया निरीक्षण और लिया जायजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में पता चला है कि अशोक सिर्फ सर्जिकल वार्ड में 25 सितंबर को बेड सीट लपेटा था, वह अंडरवियर नहीं पहना था, मगर पानी की टंकी के पास जहां उसकी शर्ट और बेड सीट मिली, वहां पर एक अंडवियर और दोनों पैर के मोजे मिले थे। 27 सितंबर की रात जिस स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की ड्यूटी थी, वह रात 12 बजे के बाद सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच बेड संख्या 41 पर भर्ती अशोक गायब हो गया, उस दिन वार्ड में भर्ती मरीजों के बीएचटी पर दर्ज मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने संपर्क किया है, मगर सभी का एक ही जवाब मिला कि साहब रात होने के कारण नींद आ गई थी। पुलिस भी पूरे घटनाक्रम को लेकर हैरान है। पुलिस की जांच का केंद्र बिंदु मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ परिवार से जुड़ा विवाद भी सामने आया है।
विज्ञापन
5 of 11
पीएम हाउस के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार और दो रास्तों में उलझी पुलिस
मेडिकल कॉलेज के पांच मंजिल भवन में सिर्फ ग्राउंड फ्लोर पर कैमरा लगे हैं। एक कैमरा मुख्य द्वार पर घुसते समय बाईं ओर लगा है। पंजीकरण हॉल में घुसने पर दाईं ओर कोने में एक कैमरा लगा है। इसकी दिशा ऊपर कर दी गई है। इससे अगर कोई बगल के दरवाजे से अंदर सीधे हॉल में घुसता है तो वह दिखाई नहीं देगा। वह लिफ्ट से सीधे ऊपर चला जाए तो कहीं नजर नहीं आएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।