{"_id":"623ea79bf1b3c911f23f84ab","slug":"people-celebrated-yogi-adityanath-becoming-cm-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगीराज 2.0: जश्न में डूबे गोरखपुरवासी आतिशबाजी-मिठाई बांटकर मनाई खुशी, एक साथ दिखा दिवाली और होली का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगीराज 2.0: जश्न में डूबे गोरखपुरवासी आतिशबाजी-मिठाई बांटकर मनाई खुशी, एक साथ दिखा दिवाली और होली का रंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:56 AM IST
सार
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। समारोह को देखने के लिए ज्यादातर लोग टीबी के सामने रहे। जैसे ही गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि मैं, आदित्यनाथ योगी ईश्वर की शपथ लेता हूं, वैसे ही खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
1 of 8
सीएम योगी का शपथ: गोरखपुर में मना जश्न।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शहरवासी जश्न में डूब गए। ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया। ऐसा लगा कि दिवाली मनाई जा रही है। गोलघर, मोहद्दीपुर, गोरखनाथ, मेडिकल कॉलेज रोड, पादरीबाजार, ट्रांसपोर्टनगर व रुस्तमपुर में जबरदस्त आतिशबाजी हुई।
महंत योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर शहर को सजाया गया। नगर निगम ने पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, असुरन चौक पर गुब्बारे लगाए। सरकारी व गैर सरकारी भवनों को सजाया गया। दूसरी तरफ, भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ही सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों ने चौक-चौराहों पर स्टाल लगाकर मिठाई बांटी। ढोल-नगाड़े की थाप पर खूब थिरके। लगा कि त्योहार मना रहे हैं। हर जगह उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश वस्त्र व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहास बनाया है। यह पहला मौका है, जब पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री ने दोबारा शपथ ली है। 37 वर्षों बाद कोई मुख्यमंत्री दोबारा मुख्यमंत्री बना है। गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखपुर के बेटे हैं। जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से देश, दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा है। विकास की गति तेजी से आगे बढ़ रही है।
3 of 8
सीएम योगी का शपथ: समारोह दिखाने के लिए जगह-जगह लगाए गए थे एलईडी स्क्रीन।
- फोटो : अमर उजाला।
वार्ड, ब्लॉक व नगर पंचायत मुख्यालयों पर सजीव प्रसारण
योगी सरकार के गठन का शहर के 70 वार्डों में सजीव प्रसारण हुआ। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाईं गईं। हर जगह शहरवासियों का जमावड़ा लगा रहा। सब योगी-योगी के नारे लगाते रहे। कहते रहे कि अब गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विकास की गति और तेज होगी। प्रदेश में कानून का राज कायम रहेगा। ब्लॉक और नगर पंचायत मुख्यालय पर भी शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सीएम योगी का शपथ
- फोटो : अमर उजाला।
घरों में भी टीबी के सामने रहे शहरवासी
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। समारोह को देखने के लिए ज्यादातर लोग टीबी के सामने रहे। जैसे ही गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि मैं, आदित्यनाथ योगी ईश्वर की शपथ लेता हूं, वैसे ही खुशी से उछल पड़े। लगा कि खुद मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक-दूसरे को बधाई भी दी। महिलाओं ने भी टीबी पर शपथ ग्रहण समारोह देखा। महिलाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जबरदस्त क्रेज है।
दीपोत्सव मनाया
योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर जिले में दीपोत्सव भी मनाया गया। शहरवासियों के साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने घरों के बाहर व छतों पर दीप जलाए। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। लगा कि शहर में दिवाली मनाई जा रही है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, पुष्पदंत जैन सहित तमाम नेताओं के घरों पर दीप जलाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।