फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में इस दवा की बढ़ी डिमांड, लांच होते ही हो गया था विवाद

Sun, 30 Aug 2020 09:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Aug 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
people demand coronil immunity booster in Gorakhpur
कोरोनिल - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में पतंजलि की कोरोनिल इम्युनिटी बूस्टर की डिमांड फिर से बढ़ गई है। शहर में करीब 250 से 300 पीस इम्युनिटी बूस्टर प्रतिदिन बिक रहे हैं। इसके अलावा विटामिन-सी की गोली भी लोग खूब खरीद रहे हैं। यही वजह है कि ब्रांडेड कंपनियों की विटामिन सी की गोलियां बाजार में कम हो गई हैं। भालोटिया मार्केट में गिने-चुने दुकानों पर विटामिन-सी की गोलियां उपलब्ध हैं।

people demand coronil immunity booster in Gorakhpur
कोरोनिल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोरोना महामारी के बीच कोरोनिल इम्युनिटी बूस्टर को पतंजलि ने कुछ समय पहले लांच किया था। जिसे लेकर देशभर में काफी विवाद हुआ था। इस बीच कंपनी ने विवादों के कारण कुछ दिनों तक बिक्री पर रोक लगा दी थी।

people demand coronil immunity booster in Gorakhpur
कोरोनिल - फोटो : अमर उजाला

इस बीच फिर से कंपनी ने इसे इम्युनिटी बूस्टर के रूप में बाजार में उतारा है। इस बार इसका दाम भी बढ़ा दिया गया है। अब यह बूस्टर 545 रुपये में बिक रहा है। जबकि पहले इसका दाम 470 रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
people demand coronil immunity booster in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भालोटिया में पंतजलि थोक विक्रेता संजीव भालोटिया ने बताया कि प्रतिदिन करीब 100 से 120 पीस बिक रहा है। यह हाल केवल एक दुकान का है। अगर शहर के अन्य दुकानों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 300 के आसपास पहुंच जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल विटामिन-सी की गोलियों का है। लोग आंख बंद करके बिना डॉक्टरी सलाह के विटामिन-सी की गोली खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
people demand coronil immunity booster in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि बिना सलाह के विटामिन-सी या फिर कोई बूस्टर नहीं खाना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे में चिकित्सकों के सलाह से ही इनका सेवन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed