फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े पांच लाख बार 'श्रीराम' नाम लिख चुके हैं 'रामलखन', तस्वीरों में देखें इनका जुनून

Tue, 01 Sep 2020 09:54 AM IST
vivek shukla संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर।
संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Ram lakhan Five and half million times have written name Shri Ram
रामलखन विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

'नाम राम को अंक है, सब साधन रहे हैं सून। अंक गए कछु हाथ नहीं, अंक रहे दस गून।' अर्थात श्रीराम जी का नाम अंक के समान है। बाकी जितने भी साधन हैं, सब शून्य हैं। रामनाम के अंक को शून्य के साथ जोड़ दें तो साधना दस गुणा फलदायी हो जाती है। अपनी अनोखी साधना को कुछ ऐसे ही अंकों के साथ कई गुणा करने में जुटे हैं सदर ब्लॉक के कोड़राग्रांट के बरगदवा टोला निवासी रिटायर शिक्षक रामलखन विश्वकर्मा।

Ram lakhan Five and half million times have written name Shri Ram
कागज पर राम का नाम लिखा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला।

अपने नाम में भगवान राम का अंश होने के अनुरूप शहर स्थित सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता रहे 70 वर्षीय रामलखन विश्वकर्मा की प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था भी अटूट है। छह दिसंबर 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा के बाद से ही भव्य राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को लेकर उनके प्रभु श्रीराम के नाम की लेखनी भी शुरू कर दी।

Ram lakhan Five and half million times have written name Shri Ram
रामलखन विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

शिक्षक पद के दायित्व के साथ-साथ छह दिसंबर 1992 से जुलाई 2011 तक अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास की अगुवाई में रामनाम खाता से पुस्तिका प्राप्त की। जिसमें दो लाख बार श्रीराम का नाम लिखा। सेवानिवृत्त होने के बाद अयोध्या में पुस्तिका को जमा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram lakhan Five and half million times have written name Shri Ram
siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद से लेखनी और तेज कर दी। सेवानिवृत्त होने के बाद से अब तक साढ़े तीन लाख श्रीराम का नाम लिख चुके हैं। रामलखन कहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के संकल्प को लेकर रामनाम लिखने की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
Ram lakhan Five and half million times have written name Shri Ram
siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।

बीते पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शिलान्यास होने पर काफी खुशी मिली। भविष्य में भव्य राममंदिर देखने का सपना है। लेखन का कार्य अंतिम सांस तक जारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed