{"_id":"5f1321bf8ebc3e63894d4525","slug":"rana-hospital-awaits-vaccine-for-trial-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के इस निजी अस्पताल में होना है कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, अभी तक नहीं मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के इस निजी अस्पताल में होना है कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, अभी तक नहीं मिला ये सामान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्वांचल में इकलौते निजी अस्पताल को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन के लिए शहर के राणा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को ट्रायल की अनुमति मिली है, लेकिन 10 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक रिसर्च टीम को वैक्सीन नहीं मिली।
आईसीएमआर की मदद से भारत बायोटेक ने कोरोना की कोवैक्सीन बनाई है। इसके ट्रायल के लिए आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने देश भर में 12 सेंटरों का चयन किया था। इनमें गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
वैक्सीन ट्रायल को लेकर एक जुलाई को आईसीएमआर का पत्र भी अस्पताल प्रबंधन को मिला था। पत्र के मुताबिक सात जुलाई तक ट्रायल शुरू करना था। वैक्सीन ट्रायल के लिए रिसर्चर के तौर पर डॉ. अजीत प्रताप सिंह और डॉ. सोना घोष का चयन हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
हॉस्पिटल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वेंकटेश ने बताया कि वैक्सीन ट्रायल को लेकर अस्पताल का अनुभव पुराना है। हॉस्पिटल में टाइफायड और जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के वैक्सीन का सफल ट्रायल हो चुका है। दोनों का 100 वॉलेंटियर पर ट्रायल हुआ था। रिजल्ट बेहतरीन थे। ट्रायल के दौरान सभी मानक पूरे किए गए थे। इसकी वजह से भारत बायोटेक ने अस्पताल का चयन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।