{"_id":"5f152f4b4dde65077723bc97","slug":"rapti-river-water-level-rises-above-danger-mark-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जिले में उफान पर घाघरा नदी, कुआनो ने भी बढ़ाई लोगों की चिंता, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जिले में उफान पर घाघरा नदी, कुआनो ने भी बढ़ाई लोगों की चिंता, तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में घाघरा और कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं, राप्ती नदी के भी खतरे के निशान से ऊपर बहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले के 29 गांव अब भी पानी से घिरे हुए हैं। यहां लोगों के लिए नावों के साथ टीमें तैनात कर दी गई हैं।
2 of 5
gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक घाघरा नदी अयोध्या में रविवार सुबह 92.310 मीटर पर बह रही थी, लेकिन शाम को नदी का जलस्तर बढ़कर 92.390 हो गया। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वहीं, राप्ती नदी रविवार सुबह आठ बजे गोरखपुर में 75.270 मीटर पर बह रही थी, जो शाम को घटकर 75.240 पर आ गई।
3 of 5
gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
नदी का जलस्तर पर अब भी खतरे के निशान 74.98 मीटर से 26 सेंटीमीटर ऊपर है। कुआनो नदी चंद्रदीप घाट पर रविवार सुबह 89.180 पर बह रही थी, जबकि शाम को नदी का जलस्तर बढ़कर 89.230 मीटर पर आ गया। इसी प्रकार रोहिन नदी भी त्रिमुहानी घाट पर रविवार सुबह 81.880 मीटर पर बह रही थी, लेकिन शाम को नदी का जलस्तर घटकर 81.650 पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
गंडक नदी पर बने वाल्मीकि बैराज से रविवार को डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इस पानी से नदी के जलस्तर के बढ़ने की आशंका है। उधर, बाढ़ के पानी से घिरे गांवों का सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
29 गांव बाढ़ के पानी से घिरे
गोरखपुर जिले में अब तक 29 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इन गांवों से लोगों के आने जाने के लिए 34 नावों की व्यवस्था की गई है। जिले में एनडीआरएफ भी तैनात कर दी गई है। सर्वाधिक सहजनवां तहसील के 16 गांव पानी से घिरे हैं। खजनी के दो गांव, गोला के चार, सदर के छह और कैंपियरगंज का एक गांव पानी से घिरा है। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कई तहसीलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी का निर्देश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।