फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: सच्चे हृदय से करें भगवान शिव की पूजा, सावन में भूल कर भी न करें ये काम

Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
सार

  • सावन में भगवान शिव की उपासना का होता है विशेष महत्व
  • कुछ कामों को करने से निष्फल हो जाती है भगवान शिव की पूजा

विज्ञापन
sawan 2020 how to make happy lord Shiva
sawan 2020 - फोटो : sawan 2020

भगवान शिव की उपासना का मास सावन शुरू हो चुका है। सावन महीने में सभी भक्त शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा करते हैं। सावन के सोमवार वैसे भी भोलेनाथ को प्रिय हैं तो ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए इस महीने का महत्व बढ़ जाता है। शिव पूजा से पुण्यों में बढ़ोतरी तो होती ही है लेकिन शास्त्र के अनुसार इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही भी है। ऐसे कार्यों को करने से पूजा का प्रभाव निष्फल हो जाता है।

sawan 2020 how to make happy lord Shiva
Sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।

किसी का अपमान न करें
ज्योतिषाचार्य पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के अनुसार वैसे तो हमें किसी का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। लेकिन सावन में किसी बुजुर्ग, अपने से बड़े, गुरुजनों, भाई-बहन, दोस्त, जीवन साथी या किसी निर्धन व्यक्ति का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। सदैव इनको सम्मान दें।

sawan 2020 how to make happy lord Shiva
Sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।

बुरे विचार मन में न लाएं
मन में किसी के लिए भी दुर्भावना और बुरे विचार त्याग दें। दुर्भावना के कारण पूजा के समय आपका मन इधर-उधर भटकता रहेगा जिससे पूजा फलदायी नहीं होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 how to make happy lord Shiva
Sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला

क्रोध करने से रहें दूर
क्रोध करना तो वैसे भी नुकसानदायक होता है। क्रोध में लिए गए फैसले अक्सर हमें हानि पहुंचाते हैं। जब क्रोध आता है तो मन की एकाग्रता और विवेक क्षीण हो जाता है। ऐसे में मन अशांत होने से की गई पूजा निष्प्रयोज्य हो जाती है। लिहाजा यह व्यर्थ हो जाती है।

विज्ञापन
sawan 2020 how to make happy lord Shiva
sawan 2020 - फोटो : amar ujala

घर में झगड़ा न करें
कहते हैं कि जिन घरों में क्लेश होता है, अशांति बनी रहती है वहां देवी-देवताओं का निवास नहीं होता है। झगड़ा करने से पूरे घर की शांति भंग हो जाती है। सावन में विशेष ध्यान रखें कि घर में या पति-पत्नी में विवाद न हो। एक-दूसरे की गलतियों को क्षमा करें। मन प्रसन्न रहेगा तो ध्यान भी पूजा में लगेगा और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed